MP News: कैबिनेट ने एक दर्जन प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रदेश में शिक्षकों के लिए जल्द लागू होगी स्थाई ट्रांसफर पॉलिसी

मध्यप्रदेश

शिवराज कैबिनेट

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। राजधानी भोपाल में आयोजित इस बैठक में शिवराज कैबिनेट ने कई नीतिगत फैसले लिए। इस बैठक में एक दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। इनमें शिक्षकों के लिए स्थाई तबादला नीति देसी गाय पालने पर अनुदान, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने समेत अन्य प्रस्ताव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए स्थाई ट्रांसफर पॉलिसी को मिली मंजूरी

सीएम शिवराज की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव स्थाई ट्रांसफर पॉलिसी का था जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत टीचर व अन्य संवर्ग के ट्रांसफर हर साल 15 मई तक किए जाएंगे। स्वैच्छिक ट्रांसफर के लिए टीचर्स को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ट्राइबल एरिया में प्रशासकीय आधार पर पदस्थ टीचर्स को प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। इसके अलावा इस पॉलिसी में दूसरे जिले या संभाग के शिक्षकों को प्रमोशन के पद पर पदस्थ नहीं किए जाने की भी बात कहीं गई है।

विज्ञापन

दूसरे विभागों में शिक्षकों की नहीं होगी प्रतिनियुक्ति

इस नई शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी के तहत शिक्षकों को दूसरे विभागों में प्रतिनियुक्त नहीं किया जाएगा। केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में ही इसे बदला जाएगा। इसके अलावा नए शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र में तीन साल की सर्विस देना अनिवार्य है। इस नीति को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एक बार इस पॉलिसी के बिंदुओं का परीक्षण कर लें और फिर इसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने समेत कैबिनेट ने लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले

– नक्सल प्रभावित क्षेत्रों मे कार्यरत हॉक फ़ोर्स के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों को 19 हजार रुपए से अधिक राशि विशेष भत्ते के रूप में मिलेगी।

– पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे योजना में सब्सिडी मिलेगी।

विज्ञापन

– जनजातियों के लिए राजभवन में सचिवालय के लिए कर्मचारियों की स्वीकृति दी गई।

– प्राकृतिक खेती के लिए 52 जिलों के 100 गांवों में 26000 किसानों को गौपालन के लिए अनुदान दिया जाएगा।

विज्ञापन

– गौ पालन के लिए किसानों को प्रति माह दिया जाएगा 900 रुपए अनुदान।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ