MP News: छत से गिर रहे पानी को लेकर पड़ोसी ने युवक के पेट में मारा चाकू, हालत गंभीर
Edited By Siddharth Sharma

पानी को लेकर विवाद
Edited By Siddharth Sharma

पानी को लेकर विवाद
ग्वालियर: मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। तेज़ बरसात के चलते कई जगहों पर घर की छत से पानी दूसरे के घर में घुस जाता है जिसके चलते दो परिवारों के बीच नोंकझोंक भी हो जाती है। प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर छत से बरसात का पानी घर पर गिरने को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया,विवाद इतना बढ़ गया कि पिता-पुत्र ने मिलकर पड़ोसी के पेट मे चाकू घोंप दिया। इस मामले में फिलहाल घायल का उपचार जारी है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
छत से गिर रहे पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद
दरअसल ये घटना ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के निंबाजी की है जहां पर सब्जी कारोबारी पप्पू जोशी और विनोद पाल पड़ोसी हैं। पप्पू की छत से बरसात का पानी विनोद के घर पर गिरता है। उसे रोकने के लिए विनोद ने दीवार खड़ी की। इस बात से नाराज़ पप्पू ने इसका विरोध किया तो इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। नोबत मारपीट पर आ गई। तभी विनोद के बेटे जयकुमार और रोहित भी पिता के साथ लड़ने आ गए। तीनों ने मिलकर पप्पू को दबोच लिया और विनोद ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया,जिससे वह घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए। थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने एक आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और दोनों बेटों की तलाश में जुट गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: