संजय राउत को झटका, कोर्ट ने 8 अगस्त तक ED हिरासत में भेजा
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: शिवसेना सांसद और महाराष्ट्र के कद्दावर नेता संजय राउत की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही है। कोर्ट ने संजय राउत की कस्टडी को 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राउत के कस्टडी को बढ़ाने की मांग की थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। आज संजय राउत की हिरासत का समय खत्म हो रहा था, जिसके बाद उन्हें ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 5 और दिन ईडी की कस्टडी में भेजने का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि ईडी ने धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया है। अदालत ने सोमवार को राउत को ईडी की हिरासत में भेजा था, जिसकी अवधि आज समाप्त हो रही है। केंद्रीय एजेंसी ने उपनगर गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं और उनकी पत्नी तथा कथित साथियों के संपत्ति से जुड़े वित्तीय लेनदेन के संबंध में राउत को रविवार मध्यरात्रि को गिरफ्तार किया था।
सुनवाई के दौरान जज ने संजय राऊत से पूछा कि आपको कोई दिक्कत है? इस पर सांसद ने कहा कि जहां उन्हें कस्टडी में रखा गया था, वहां वेंटिलेशन नहीं है। इसपर जज ने ईडी से पूछा कि इसके लिए आप क्या कर रहे हो? इस पर ईडी ने कोर्ट में माफी मांगी और कहा कि हमने उन्हें एसी में रखा है। राउत झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने पंखे की मांग की है ऐसे में हम उन्हें वेंटिलेशन वाला रूम उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं।
सुनवाई के दौरान ED ने कोर्ट में कहा कि इनके (संजय राउत) और परिवार के अकाउंट में 1 करोड़ 6 लाख कैसे आए और विदेश दौरे पर कितना खर्च किया उसकी जांच कर रहे हैं। ईडी को रेड में कुछ कागज़ात मिले हैं, जिससे पता चलता है कि संजय राऊत को हर महीने में प्रवीण राऊत द्वारा एक निश्चित रकम दी जाती थी। साथ ही ईडी ने दावा किया है कि प्रवीण राऊत से मिले पैसे से अलीबाग में जमीन खरीदी गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: