MP Indore Woman Assaulted Husband: एक महिला ने अपने पति को बुरी तरह पीटा। मुक्के मार-मार कर उसका मुंह सुजा दिया। सूजा हुआ चेहरा लेकर पति थाने पहुंचा और अपनी जल्लाद पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शख्स की हालत देखकर उसका मेडिकल कराया।
रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के 2 बच्चे भी हैं, जिनके सामने पत्नी उसे भला बुरा सकती है। विरोध करने पर गाली गलौज करती है। आक्रामकता दिखाते हुए उससे मारपीट भी करती है।
यह भी पढ़ें: Online Gaming ने बनाया कातिल, 50 लाख के लिए मार दी मां; खौफनाक मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
आरोपी महिला को पसंद नहीं पति का लुक
बता दें की घटना मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के नगीन नगरी की है। पीड़ित का नाम सावन है और उसके साथ मारपीट करने वाली पत्नी का नाम अभिलाषा है। एरोड्रम पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में पीड़ित सावन ने आरोप लगाया है कि अभिलाषा को उसका लुक पसंद नहीं है, इसलिए उसने तलाक मांगा है।
अभिलाषा कहती है कि तुम अब बच्चों को स्कूल छोड़ने नहीं जाओगे। तुम्हे देखकर लोग हंसते हैं और मेरा भी मजाक उड़ाते हैं। वह अकसर इस बात को लेकर झगड़ा करती है। इस बार झगड़ा करते-करते वह आक्रामक हो गई और उसने कांच की चीज उठाकर मारी, जिससे खून निकला।
यह भी पढ़ें: छाती पर चढ़ा..सामान फेंका..गिड़गिड़ाता रहा, पर उसे रहम नहीं आया, दिव्यांग से मारपीट का Video
लुक को लेकर आक्रामकता बढ़ती जा रही
पीड़ित सावन का कहना है कि उसके ससुरालियों और मायके वालों ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। मेरे लुक को लेकर बहसबाजी करते हुए वह गाली गालौज भी करती है। अब उससे डर लगने लगा है कि लड़ाई करते-करते वह क्या कदम उठा ले, नहीं पता?
सावन ने बताया कि उसके लुक को अभिलाषा की फ्रस्ट्रेशन दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिस वजह से उसकी आक्रामकता भी बढ़ रही है। वह रोज-रोज के क्लेश से तंग आ गया है। अब उसने पूरे परिवार के सामने तलाक मांगा है। विरोध करने पर उसने फिर मारपीट की। मुक्के और थप्पड़ मार-मारकर मुंह ही सुजा दिया।
तंग आकर उसने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। उसकी और बच्चों की जिंदगी अभिलाषा के साथ बर्बाद हो रही है।
यह भी पढ़ें: 2 युवकों से कराया पत्नी का गैंगरेप, पति बोला- 6 साल से मां नहीं बन रही थी, क्या करता?
संबंधित खबरें
'राज्य सभा' चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
20 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
20 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
21 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
21 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines