2 युवकों से कराया पत्नी का गैंगरेप, पति बोला- 6 साल से मां नहीं बन रही थी, क्या करता?

Morena Married Woman Gang Rape Case: बच्चे नहीं हुए तो पत्नी 2 युवकों के हवाले कर दी और गैंगरेप करा दिया। किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ हुए अन्याय की शिकायत देकर इंसाफ मांगा। पुलिस ने एक्शन लेते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया, जिन्होंने पूरे मामले का खुलासा किया।

Rape

Morena Married Woman Gang Rape Case: एक शख्स ने अपनी ही पत्नी का गैंगरेप करा दिया। उसने पत्नी को 2 मजदूरों को सौंप दिया और उन्हें सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए भी उकसाया। पुलिस ने आरोपी पति से ऐसी हरकत करने की वजह पूछी तो उसने कहा कि 6 साल से मां नहीं बन रही थी, जबकि वह बच्चा चाहता है। इसलिए उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी की। इलाके में लगे CCTV भी खंगाले, लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने तीनों पर 3-3 हजार इनाम भी घोषित कर दिया था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वारदात के 48 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को दबोच लिया, जिन्होंने पूरे मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन

सड़क किनारे खेतों में ले जाकर कराया गैंगरेप

पुलिस के अनुसार, घटना माताबसैया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खेड़ा गांव की है। पीड़िता अपनी मां के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने आई थी। सोलंकी पट्रोल पंप के पास जौरा रोड मुरैना निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 6 साल पहले दिमनी के रायपुर गांव निवासी शख्स के साथ हुई थी, लेकिन पति में कमी होने के कारण उसके बच्चे नहीं हो रहे थे।

विज्ञापन

पति बच्चे चाहता था, इसलिए कुछ दिन पहले जब उसकी बेटी पति के साथ अपनी संसुराल चान रायपुर थाना दिननी से मुरैना जा रही थी तो अंधेरा होने पर पति उसे सड़क किनारे बने सरसों के खेत में ले गया। वहां उसने 2 युवकों को बुलाया और कहा कि इनके साथ संबंध बनाओ, मुझे हर हाल में बच्चा चाहिए। यह बात किसी को बताई तो जान से मार दूंगा।

विज्ञापन

पुलिस को CCTV-मुखबिर से मिला था सुराग

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत केस दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने अज्ञात मजदूरों को खोजने के लिए CCTV कैमरे खंगाले और आरोपियों पर इनाम घोषित किया। सुराग तलाशते-तलाशते पुलिस आरोपियों तक पहुंची तो उनकी पहचान संजय नाथ पुत्र विश्वजीत नाथ निवासी छोंदा गांव, संजय नाथ पुत्र भरभूजा नाथ निवासी बस्तपुर शनिचरा गांव के रूप में हुई। दोनों की निशानदेही पर महिला के आरोपी पति को भी दबोच लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ