Viral Video: एक्टर आमिर खान को मूवी 3 idiots में शरमन जोशी के पिता को स्कूटर पर अस्पताल लेकर जाते सभी ने देखा है। अब मध्यप्रदेश के सतना से ऐसा ही एक अजब-गजब वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक बाइक पर बदहवास बुजुर्ग को लेकर अस्पताल ही इमरजेंसी में पहुंचता है। अस्पताल में वार्ड के बीचों-बीच बाइक को देख सब चौंक जाते हैं। बाइक के पीछे सुरक्षा गार्ड भागा हुआ आता है और युवक को वापस बाहर कर मरीज को इलाज के लिए बेड पर शिफ्ट करते हुए दिख रहा है।
37 सेकंड का है वीडियो, लोग कर रहे कमेंट
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नेटिजन्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। यह वीडियो महज 37 सेकंड की है, वीडियो में बाइक सवार एक युवक दिख रहा है। युवक के पिछली सीट पर बुजुर्ग व्यक्ति बदहवास हालत में है। मरीज को देख तुरंत वार्ड बॉय ने उसे संभाला। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक सौरभ गुप्ता है। बुजुर्ग व्यक्ति उसके दादा हैं। उसके दादा की अचानक तबीयत बिगड़ गई, वह बेहोश होने लगे, जिससे वह घबरा गया और इस तरह उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा। वीडियो पर कमेंट में कुछ लोग युवक की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ उसे सही भी बता रहे हैं।
बाइक पर डॉक्टर का निशान
वायरल वीडियो वल्लभ भाई पटेल अस्पताल, सतना का है। युवक को इस तरह से बाइक पर मरीज को लाया देख सुरक्षा गार्ड उसके पीछे भागे। बताया जा रहा है कि गार्डों ने गेट पर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन युवक ने बाइक नहीं रोकी थी, उसने अपनी बाइक पर डॉक्टर का (क्रॉस) निशान भी लगा रहा है। वीडियो में वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड युवक की वीडियो बनाते दिख रहे हैं और युवक को बाइक वापस बाहर ले जाने के लिए बोल रहे हैं। युवक की एक अन्य वीडियो में वह पहले अपनी बाइक को वापस बाहर ले जाता दिख रहा है। जिसके कुछ देर बाद वह भागता हुआ वापस आता है और अपने दादा का हालचाल लेता है। मीडिया को दिए बयान में उसने कहा कि उसके दादा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी उसे कुछ समझ नहीं आया और वह बाइक पर ही उन्हें लेकर अस्पताल पहुंच गया।
ये भी पढ़ें: अपनी ही शादी में पीकर टुन्न हो गया दूल्हा; देखिए कैसे पूरा हुआ विवाह
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
15 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines