VD शर्मा ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर किया पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

VD Sharma targeted Mallikarjun Kharge

VD Sharma targeted Mallikarjun Kharge

MP Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी पर दिए गए बयान के बाद बीजेपी के नेता उन पर लगातार निशाना साध रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी खड़गे और कांग्रेस पर निशाना साधा।

दुर्भाग्य है की इस प्रकार के लोग कांग्रेस के अंदर हैं

खड़गे के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ‘इस देश का दुर्भाग्य है की इस प्रकार के लोग कांग्रेस के अंदर हैं, वो लोगों को क्या जोड़ेंगे जिनके खून में ही जहर भरा है, मैं तो कहना चाहता हूं जिस प्रकार से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत ही नहीं दुनिया के लोकप्रिय नेता माननीय नरेंद्र मोदी जी के बारे में कहा मैं यह कहना चाहता हूं कि कांग्रेस के खून में ही जहर है और यही उनके कंठ से निकलता है।’

पीएम की ताकत चौगुनी हो रही है

वीडी शर्मा ने कहा कि ‘चाहे वह खड़गे जी हो चाहे वह दिग्विजय सिंह जी हो या कोई और इस प्रकार के नेता हैं जो इस प्रकार की भाषा और शब्दावली का उपयोग करते हैं, लेकिन आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर जितने प्रहार होते हैं, जितने इस प्रकार की अभद्र भाषा का उपयोग कांग्रेस करती है, माननीय प्रधानमंत्री उतनी ही चौगुनी ताकत के साथ देश के बढ़ते हैं।’

‘पीएम मोदी वह व्यक्तित्व है जिसने अपने पूरे जीवन को देश के लिए देश की जनता के लिए समर्पित किया है, भारत माता के लिए समर्पित करने वाला व्यक्तित्व है। ऐसे लोग कभी किसी को जोड़ नहीं सकते इनके खून में फूट डालो राज करो का जीन्स है, यह तोड़ने का काम करते रहे हैं यह कभी किसी को नहीं जोड़ सकते।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ