विपिन श्रीवास्तव, उज्जैन: महाकाल मंदिर में युवतियों की डांस रील पर बवाल मच गया है। 2 अलग-अलग युवतियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद गृह मंत्री को भी इस मामले में दखल देना पड़ा को एक युवती ने भी अपनी सफाई पेश की है।
दरअसल, महाकाल मंदिर में 2 युवतीयों की फ़िल्मी गानों पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर की गई। पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में एक युवती महाकाल मंदिर परिसर में घूमती हुई फ़िल्मी गाने ढोल बाजे की धुन पर रील्स बना रही है।
इसी युवती का एक और वीडियो है, जिसमें वो फिल्मी गाने मलंग मलंग पर रील बनाती नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी युवती का महाकाल मंदिर के गृभगृह में फिल्मी डायलॉग के साथ रिल्स बनाने वीडिओ वायरल हो रहा है। देश के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक महाकालेश्वर मंदिर में इस तरह की फिल्मी गाने की रील्स पर मंदिर के पुजारियों ने इसे सनातन परंपरा के खिलाफ बताकर आपत्ति जताई है।
इन वीडियो के वायरल होते ही सबसे पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने पुलिस को पत्र लिखकर इन वीडिओ की जांच और कार्रवाई की बात कही, संदीप सोनी ने कहा कि ‘वीडिओ भले ही पुराने हैं, लेकिन फिर भी फिल्मी गानों के साथ इस तरह प्रसारित करना गलत है। क्योंकि महाकल मंदिर से देश विदेश के कई भक्तों की भावनाएं जुड़ी हैं वो आहत न हों’
गृहमंत्री बोले ‘धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
महाकाल मंदिर में वीडियो रील्स बनाने का मामला तूल पकड़ा तो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी साफ चेतावनी दे डाली कि “इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया को नहीं करने दिया जाएगा”। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि “उन दोनों बच्चों से विनम्र प्रार्थना है कि वीडियो बनाने के और भी स्थान है, पवित्र स्थानों को छोड़ दें, कलेक्टर एसपी को जांच के निर्देश दिए हैं, ये वीडियो प्रथम दृष्टया करीब 6 महीने पुराने नजर आ रहे हैं। इसकी जांच की जा रही है”
युवती की सफाई, गाने वाली वीडियो किसी ने एडिट करके बनाई
महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में महाकाल की पूजा करते जिस युवती का वीडियो वायरल हो रहा है उसका नाम शालिनी वर्मा है, जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रांत मंत्री बताई जा रही हैं. उज्जैन की रहने वाली हैं लेकिन फिलहाल बैतूल में रहती हैं, शालिनी का कहना है कि ‘ मैंने कोई भी फिल्मी गीत महाकल मंदिर में जल चढ़ाते वीडिओ में नहीं लगाया है, ये वीडियो शिवांगी नाम के अकाउंट से वायरल हुआ है उसी ने फिल्मी गीत लगाकर मेरे वीडियो को वायरल किया है, इसलिए पहले वीडियो की जांच कर लें”
अभी पढ़ें – कानपुर यूनिवर्सिटी में बकरी को निगलकर लेटा था 15 फीट का अजगर, रेस्क्यू में वन विभाग की छूटे पसीने
एक पहले भी एक युवती ने बनाया था विडियो हुई थी FIR
करीब एक वर्ष पहले मनीषा रोशन नाम की युवती ने महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर एक वीडियो बनाय था और उसे सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड कर दिया था. यह वीडियो महाकाल ज्योतिर्लिंग के ठीक ऊपर बने ओंकारेश्वर मंदिर के पास बने पिलरों पर फिल्माया गया था.
वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों और मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति जताई थी. जिसके बाद महिला के माफी माँगने के बाद भी महाकाल थाने में FIR दर्ज की गई थी.
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
6 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
8 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
11 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
12 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
13 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
14 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
2 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines