Viral Video: कानपुर यूनिवर्सिटी में बकरी को निगलकर लेटा था 15 फीट का अजगर, रेस्क्यू में वन विभाग की छूटे पसीने

15-foot long python

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में चंद्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (Chandrashekhar Azad University of Agriculture and Technology) परिसर में 15 फीट के अजगर (Python) को देख हड़कंप मच गया। भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई।

विज्ञापन

काफी देर की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया गया। अजगर ने एक बकरी को भी निगल लिया था, इसलिए वह ज्यादा चल नहीं पा रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video Viral) हो रहा है।

विज्ञापन

बकरी को निगलकर आराम कर रहा था

घटना कानपुर की है। यहां के कृषि विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को 15 फुट लंबा अजगर मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि अजगर एक बकरी को निगलने के बाद आराम कर रहा था। विश्वविद्यालय के डेयरी विभाग के पास रहने वाले लोगों ने अजगर को देखा तो हड़कंप मच गया। वहीं लोगों को देख अजगर रेंगते हुए विभाग में घुस गया।

विज्ञापन

देखें अजगर के रेस्क्यू का वीडियो

चिड़ियाघर के सांप घर में छोड़ा अजगर

डेयरी विभाग के अध्यक्ष वेदप्रकाश ने तत्काल वन रेंज अधिकारी (आरएफओ) और कानपुर चिड़ियाघर के पशु चिकित्सा अधिकारी अनुराग सिंह से संपर्क किया और अजगर को रेस्क्यू करने के लिए कहा। मौके पर पहुंची टीम ने काफी देर तक संघर्ष के बाद अजगर को पकड़ा और उसे चिड़ियाघर के सांप घर में छोड़ दिया।

विज्ञापन

देखने के लिए सड़क पर लग गया जाम

कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डीआर सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर पहुंचने में तीन घंटे लग गए। टीम ने अजगर का सफल रेस्क्यू किया है। उसे चिड़ियाघर में छोड़ा गया है। बता दें कि अजगर को देख मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सड़क पर जान की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ