Viral Video: हाथरस में महिला ने महज 12 सेकेंड में युवक के सिर पर मारीं 11 चप्पलें, फिरोजाबाद से PET देने आया था

hathras

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) जिले में बागला इंटर कॉलेज से PET देकर निकले युवक पर अचानक एक महिला कहर बनकर टूट पड़ी। महिला ने महज 12 सेकेंड में युवक को जमीन पर गिराकर 11 चप्पलें बरसा दीं। युवक जमीन पर पड़ा-पड़ा चिल्लाता रहा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक फिरोजाबाद से हाथरस में परीक्षा देने के लिए आया था।

विज्ञापन

हाथरस के बागला कॉलेज में था परीक्षा केंद्र

जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद के एक गांव का रहना वाला युवक हाथरस में PET देने के लिए आया था। उसका पहला सेंटर हाथरस के बागला इंटर कॉलेज में था। वह परीक्षा देने के बाद दूसरे सेंटर के लिए जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने फोन करके एक महिला को वहां बुला लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

महिला ने आते ही चप्पलें बरसाना शुरू कर दिया

महिला आते ही युवक पर टूट पड़ी। उसने अपनी चप्पल उतारी और ताड़बतोड़ मारना शुरू कर दिया। युवक जमीन पर गिर गया। वह बचने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन महिला एक पल भी नहीं रुकी। चप्पलें बरसाती रही। एक युवक महिला को रोकने के लिए खींच रहा था, लेकिन वह नहीं रुकी। पास में खड़े किसी व्यक्ति ने अपने फोन से इस पूरे घटनाक्रम को कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस से की मामले की शिकायत

वहीं किसी ने शोर मचा दिया कि पुलिस आ रही है। इसे सुनकर महिला और उसके साथ खड़े युवक भाग खड़े हुए। जानकारी होने पर फिरोजाबाद से युवक के परिवार वाले भी हाथरस आ गए। सभी लोगों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। जानकारी के मुताबिक शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ