पुस्तक मेले में स्टॉल लगाने वाले मुस्लिम युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया और उससे मोबाइल नंबर मांग लिया। इतना सुनते ही महिला ने शोर मचा दिया और उसके बाद युवक के साथ जो हुआ, जानकर हैरान रह जाएंगे। घटना मध्य प्रदेश के उज्जैन पुस्तक मेले की है। पंजबा के गुरदासपुर जिले के युवक पर आरोप लगे हैं। दुर्गा वाहिनी के सदस्यों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: एक रात में करोड़पति बना मजदूर, बैंक खाते में जमा हुए 200 करोड़
एक सितंबर से शुरू हुए मेले में हंगामा
विरक सलीम के खिलाफ उज्जैन के माधव नगर थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग करने) और धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम ने एक सितंबर से शुरू हुए उज्जैन पुस्तक मेले में स्टॉल लगाया। 3 सितंबर की शाम साढ़े 7 बजे की घटना है।
दुर्गा वाहिनी की सदस्यों की नजर सलीम के स्टॉल पर रखी पुस्तकों पर पड़ीं, जो उन्हें संदिग्ध लगीं। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अंकित चौबे को दी। उनके एक प्रतिनिधिमंडल ने स्टॉल का दौरा किया। इस दौरान एक महिला ने सलीम पर आरोप लगा दिया कि उसने उसका हाथ पकड़ा। दोस्ती करने का प्रस्ताव देते हुए उसका मोबाइल नंबर मांगा। बदले में उसके कुछ अच्छी किताबें फ्री में देने का लालच भी दिया।
यह भी पढ़ें: पोती की उम्र की बच्ची से एक महीने तक रेप, दरिंदगी के बाद आरोपी देता था 10 रुपये का नोट
महिलाओं ने थप्पड़ ही थप्पड़ मारे
पीड़िता के अनुसार, सलीम के इरादों को भांपते हुए उसने शोर मचाया तो स्टॉल पर लोग जमा हो गए। हंगामा होते देखकर दुर्गा वाहिनी की टीम भी आ गई। इसके बाद महिलाओं ने मिलकर सलीम को थप्पड़ मारे, लेकिन सलीम उसे किसी मामले में फंसाने के आरोप लगाता रहा। विवाद बढ़ता देखकर सलीम पीड़िता को मारने और देख लेने की धमकी देते हुए भाग गया। वहीं सलीम ने दावा किया है कि उसे मामले में जबरदस्ती फंसाया जा रहा है।
सलीम ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि महिलाएं स्टॉल पर आई थीं। उन्होंने कुरान के हिंदी वर्जन की प्रति मांगी, जो उसके पास नहीं थी, लेकिन उसने उन्हें ऑनलाइन ऑर्डर करने की सलाह दी। इस बीच महिला ने मुझे खुद को टीचर बताते हुए अपना मोबाइल नंबर दे दिया। मैंने ऑनलाइन बुक ऑर्डर करने को कहा था, लेकिन उन्होंने बात को अन्यथा ले लिया। अगर मामले में कहीं मेरी गलती है तो मैं गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हूं। पुलिस जांच करे।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines