पोती की उम्र की बच्ची से एक महीने तक रेप, दरिंदगी के बाद आरोपी देता था 10 रुपये का नोट
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

West Bengal’s Darjeeling Old Man Misdeed Class 5 Student For Month: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारत-नेपाल सीमा से सटे एक इलाके में 68 साल के बुजुर्ग ने 5वीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची से एक महीने तक रेप किया। इतना ही नहीं, आरोपी हर बार रेप के बाद बच्ची को मुंह बंद करने के लिए 10 रुपये का नोट दिया करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला, खोरीबारी इलाके के पानीशाली ग्राम पंचायत की है। बच्ची 5वीं क्लास में पढ़ती है। घटना का पता तब चला, जब बच्ची ने सोमवार को अपनी को आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला अपनी बच्ची को लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंची। आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शख्स के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः पति ने पत्नी को कुएं में लटकाया, वीडियो बनाकर साले को भेजा; कहा- दहेज में 5 लाख रुपये चाहिए
दर्ज एफआईआर के मुताबिक, घटना तब होती थी जब बच्ची अपने घर में अकेली रहती थी। बताया गया है कि आरोपी एक स्थानीय निवासी है। बच्ची के साथ रेप करने के बाद वो हर बार उसे 10 रुपये देता था। साथ ही आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वो उसकी गला दबाकर हत्या कर देगा।
इसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। आगे की जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: