हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, CBI कल कोर्ट में करेगी पेश

अभी तक गिरिबाला गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका का सहारा ले रही थीं. हालांकि बीते रात हाई कोर्ट द्वारा जमानत याचिका रद्द किए जाने के बाद अब सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित केस ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आय है. ट्विशा शर्मा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. भोपाल स्थित गिरिबाला के घर पर पूछताछ करने पहुंची सीबीआई की टीम ने अब ट्विशा की सास को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में ये बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है, क्योंकि अभी तक गिरिबाला गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका का सहारा ले रही थीं. हालांकि बीते रात हाई कोर्ट द्वारा जमानत याचिका रद्द किए जाने के बाद अब सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. केंद्रीय जांच टीम गिरिबाला को कल कोर्ट में पेश करेगी.

गिरिबाला पर लगी हैं कौन सी धाराएं?

गिरिबाला की याचिका रद्द करते हुए न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ ने इस फैसले में जांच में बार-बार सहयोग न करने, आरोपों की गंभीरता और निचली अदालत द्वारा सबूतों की उचित जांच न किए जाने का हवाला दिया. गिरफ्तारी से पहले गिरिबाला सिंह BNS की धारा 80(2), 85, 3(5) तथा दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत आरोपी थी.

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 3 नए खुलासे, सास गिरिबाला सिंह को भी झटका, पढ़ें मामले में ताजा अपडेट

विज्ञापन

निचली अदालत ने गिरिबाला को दी थी जमानत

आपको बता दें कि ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को हुई थी. इसके दो दिन बाद 15 मई को FIR दर्ज हुई थी. उसी दिन निचली अदालत ने गिरिबाला सिंह को अंतरिम जमानत दे दी थी, जबकि उनका बेटा और आरोपी समर्थ सिंह अभी भी CBI की हिरासत में है. हाई कोर्ट के इस फैसले पर ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने राहत और संतोष व्यक्त किया है. ANI से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘जो लोग अब तक हमारे साथ इस न्याय की लड़ाई में खड़े रहे, उन सबका मैं आभार व्यक्त करता हूं. मुझे उम्मीद है कि यह सिर्फ शुरुआत है.’

यह भी पढ़ें: Twisha Sharma केस के बीच वायरल हुई ये सीरीज, चौथे एपिसोड में दिखेगा असली सच, किस ओटीटी पर देखें?

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?


ट्विशा शर्मा की मौत के बाद यह मामला पूरे मध्य प्रदेश में सुर्खियों में रहा. परिवार ने लगातार दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. CBI ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए. गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी को इस जांच की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola