ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 3 नए खुलासे, सास गिरिबाला सिंह को भी झटका, पढ़ें मामले में ताजा अपडेट

पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में 2 नए मोड़ आ गए हैं। एक तो मध्य प्रदेश सरकार ने हाई कोर्ट में ट्विशा सिंह की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पेश की है। दूसरी ओर, ट्विशा सिंह की सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है। हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी है।

Twisha Sharma
1 / 6

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा की कलाई, कोहनी, सिर पर चोट के निशान मिले हैं। यह चोटें शव को सीढ़ियों से नीचे उतारते समय या अस्पताल ले जाते समय तो नहीं लगी होंगी। ऐसे में यह चोटें ट्विशा के साथ शारीरिक प्रताड़ना के सबूत हैं।

विज्ञापन

ट्विशा के साथ शारीरिक प्रताड़ना के सबूत

ट्विशा के साथ शारीरिक प्रताड़ना के सबूत2 / 6

सरकार के अनुसार, AIIMS भोपाल की रिपोर्ट में भी ट्विशा की मौत जिंदा रहते हुए फांसी लगने से हुई थी। उसके शरीर पर 6 चोटों के निशान मिले हैं, जिन्हें ब्लंट फोर्स इंजरी बताया गया है। ऐसे में स्पष्ट होता है कि गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह दोनों ट्विशा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, उसके साथ मारपीट करते थे। यह भी पढ़ें: Twisha Sharma केस के बीच वायरल हुई ये सीरीज, चौथे एपिसोड में दिखेगा असली सच, किस ओटीटी पर देखें?

विज्ञापन

सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द

सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द3 / 6

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस देवनारायण मिश्रा की सिंगल बेंच ने देररात एक बजे के बाद ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत मामले में फैसला दिया, जो शाम को सुरक्षित रख लिया गया था। बेंच ने जमानत के खिलाफ दर्ज याचिकाएं स्वीकार करके 15 मई 2026 को दी गई अग्रिम जमानत को निरस्त कर दिया है। ऐसे में अब गिरिबाल सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। बीते दिन पौने तीन घंटे की बहस के बाद जमानत पर फैसला रिजर्व किया गया था, जो देररात गिरिबाला सिंह के खिलाफ सुनाया गया।

CBI की जांच शुरू, री-क्रिएट किया सीन

CBI की जांच शुरू, री-क्रिएट किया सीन4 / 6

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ट्विशा शर्मा आत्महत्या और दहेज उत्पीड़न मामले की जांच शुरू कर दी। मध्य प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) से औपचारिक रूप से केस टेकओवर कर लिया गया है। सोमवार देर रात ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। समर्थ सिंह को भी CBI अपनी गिरफ्त में ले लिया है। टीम ने ट्विशा की ससुराल जाकर उसकी सास से पूछताछ की। घर और घटनास्थल का मुआयना करके सबूत जुटाए। उस जगह पर सीन री-क्रिएट किया, जहां ट्विशा फंदे पर लटकी मिली थी।

विज्ञापन

जांच में सहयोग नहीं कर रही गिरिबाला सिंह

जांच में सहयोग नहीं कर रही गिरिबाला सिंह5 / 6

CBI और राज्य सरकार ने हाई कोर्ट ने तर्क दिया कि मामले की जांच शुरुआती चरण में है और आरोपियों की कस्टोडियल इंटैरोगेशन पीड़िता को इंसाफ देने के लिए बेहद जरूरी है। व्हाट्सऐप चैट्स और गवाहों के बयान भी सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ हैं। लेकिन आरोपी गिरिबाला जांच में सहयोग नहीं कर रही है। दलील सुनने के बाद हाई कोर्ट ने माना कि जमानत मिलने के बाद आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रही, इसलिए आरोपी को दी गई जमानत तथ्यों की अनदेखी पर आधारित है तो इसे निरस्त किया जाता है। यह भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के 3 चौंकाने वाले सच, समर्थ सिंह ने खोले कई राज, बताया कैसे थे रिश्ते?

समर्थ और गिरिबाला लगातार ट्विशा को ताने मारते थे

समर्थ और गिरिबाला लगातार ट्विशा को ताने मारते थे6 / 6

सरकार ने हाई कोर्ट को बताया कि समर्थ और गिरिबाला लगातार ट्विशा को ताने मारते थे कि उसके माता-पिता ने शादी में कम खर्च किया था। व्हाट्सऐप चैट के अनुसार, ट्विशा के बच्चे के पिता को लेकर भी ससुराल वाले सवाल उठाते थे। उन्होंने ही जबरन ट्विशा का गर्भपात कराया था। दोस्त और मां से व्हाट्सऐप चैट से भी स्पष्ट होता है कि ट्विशा बेहद डरी हुई थी और उसे अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा था। इससे स्पष्ट होता है कि ट्विशा की मौत अस्वाभाविक परिस्थितियों में हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन