उज्जैन रेप केस पर भड़के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूछा-हैवानियत रोकने के लिए क्या किया शिवराज सरकार ने?

Akhilesh Yadav

सपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट।

Ujjain Misdeed Case, छतरपुर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना राजनैतिक पटल पर आ गई है। गुरुवार को इस मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर हमलावर हो गए। यादव ने पूछा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश की सरकार ने क्या कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
  • मध्य प्रदेश के छतरपुर में आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ लंच के बाद मीडिया से मुखातिब हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

बता दें कि सोमवार को उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में 12 साल की एक लड़की सड़क किनारे खून से लथपथ और बेहोश मिली थी। अस्पताल ले जाने पर चेकअप में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो फिहलहाल इस मामले में पुलिस ने 38 साल के एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, जिसके ऑटो में दरिंदगी की शिकार यह लड़की जीवनखेड़ी इलाके से बैठी थी। सीसीटीवी फुटेज और ऑटो पर मिले खून के धब्बों से पुष्टि के बाद आरोपी को काबू कर लिया गया है। अब पुलिस अपना काम कर रही है, वहीं यह मामला राजनैतिक रंगत लेता भी नजर आने लग गया। इसी कड़ी में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी आपत्ति जताई।

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार को बताना चाहिए कि महिला सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए गए। अखिलेश यादव ने यह बात आज छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा में पड़ते एक गांव में आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ लंच के बाद कही। अखिलेश ने कहा कि 12 साल की लड़की के साथ जो भी हुआ, वह बेहद दर्दनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ