Watch Video: मुरादाबाद में शख्स ने घर पर लगा दिया पाकिस्तान का झंडा, अब बाप-बेटे पर चला 'कानून का डंडा'

Moradabad News, Moradabad Viral News, Moradabad Viral Video, Pakistani flag, Watch Video
विज्ञापन

Moradabad Son and Father Hoisting Pakistani Flag at Home, Watch Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक शख्स ने अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया। जैसे ही लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, वैसे ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र का गिरफ्तार कर लिया है। उधर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कपड़ा कारोबारी है आरोपी रईस

जानकारी के मुताबिक घटना मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ानपुर अलीगंज की है। पुलिस को सूचना मिली कि कपड़ा कारोबारी रईस के घर पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि उसके घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ था। पुलिस ने सबूत के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद झंडा हटाया गया।

Advertisment

https://twitter.com/sanjayjourno/status/1707084688727097729

पुलिस ने की वीडियोग्राफी

जिला पुलिस ने रईस और उसके बेटे सलमान को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए और 153बी के तहत मामला दर्ज किया है। घटना को देखते हुए पुलिस के अलावा स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) भी जांच में जुट गई है। हालांकि दोनों घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाने का कारण नहीं बताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ