Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

इंदौर के सोनम-राजा रघुवंशी का नया वीडियो आया सामने, आखिरी बार होटल में दिखे थे एक साथ

इंदौर और सोनम रघुवंशी का एक वीडियो सामने आया है। जोकि 22 मई का बताया जा रहा है। दोनों वीडियो में साथ नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 8, 2025 09:05
Sonam Raja Raghuwanshi video
सोनम-राजा रघुवंशी का वीडियो (Pic Credit- News24)

मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित साकार नगर में रहने वाले राजा रघुवंशी का शव बुधवार शाम को घर पहुंचा तो पिता जोर-जोर से रोए। गमगीन माहौल में राजा का अंतिम संस्कार किया गया। इधर सोनम और राजा रघुवंशी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों नजर आ रहे हैं। ये वीडियो 22 मई को शिलॉन्ग के किसी होटल में इन या आउट करते समय सीसीटीवी में कैद हो गया।

राजा और सोनम रघुवंशी की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। दोनों कपल इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंची थी। जहां पर मां कामाख्या के दर्शन किए और उसके बाद 23 मई को शिलांग रवाना हुए। 24 मई के बाद से ही दोनों का फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद परिजनों को चिंता होने लगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः राजा रघुवंशी का आखिरी ऑडियो आया सामने, मौत से पहले मां ने कही थी ये बात

2 जून को बरामद हुआ राजा का शव

राजा रघुवंशी का शव 2 जून को शिलांग के वेइसाडोंग फॉल्स के पास रियात अरलियांग में करीब 150 फीट नीचे मिला। वहीं राजा की पत्नी सोनम की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल सोनम की तलाश में एसडीपीओ बाहु पिनहुम सिएम के नेतृत्व में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसआरटी, एफईएस के साथ सर्चिंग की जा रही है।

---विज्ञापन---

शिलांग में फिलहाल सोनम का भाई रुका हुआ है। परिवार का मानना है कि वह कैसे भी करके सकुशल वापस आ जाए। पुलिस फिलहाल सोनम की तलाश में जुटी है। वहीं परिजनों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ेंः ‘ट्रंप का एक फोन और हो गए सरेंडर…’ सीजफायर को लेकर राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

First published on: Jun 05, 2025 11:12 AM