'क्या सोनम-राज से डरती है मेघालय पुलिस?', राजा रघुवंशी के भाई उठाए सवाल

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा है कि क्या मेघालय पुलिस उनसे डरती है? आठ दिन की भी पुलिस रिमांड क्यों नहीं ले पायी?

Raja raghuvanshi Brother Sachin Raghuvanshi

राजा रघुवंशी का भाई सचिन रघुवंशी और सोनम के साथ राज कुशवाहा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता माने जा रहे सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वकील ने बताया कि पुलिस ने रिमांड की मांग नहीं की थी, ऐसे में कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने मेघालय पुलिस पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

सचिन रघुवंशी ने कहा है कि मेघालय पुलिस उनकी रिमांड आठ दिन से भी नहीं बढ़ा पाई। राज ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसने हत्या क्यों की। राज चाहता तो सोनम के साथ पहले ही भाग सकता था। उन्हें राजा की हत्या क्यों करनी पड़ी?

विज्ञापन

सचिन ने आगे कहा कि क्या मेघालय पुलिस उनसे डरती है? क्या वे इतने बड़े गैंगस्टर हैं? मुझे यह सब समझ में नहीं आता। मैं नार्को-टेस्ट की मांग करते हुए भिखारी बन गया हूं। अगर नार्को-टेस्ट नहीं हुआ तो मैं हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी जाऊंगा। हमें अभी भी समझ में नहीं आया कि उन्होंने मेरे भाई की हत्या क्यों की।

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन

राजा रघुवंशी मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने राज के बारे में गंभीर आरोप लगाए। अशोक के मुताबिक, राज ने राजा के लिए कफन लाया था और अंतिम संस्कार के दौरान भी मौजूद था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज पूरी घटना के दौरान सोनम को लगातार फोन पर अपडेट कर रहा था।

विज्ञापन

राजा के पिता अशोक ने कहा, “वह कफन लेकर आया था। मैंने उसे मेरे पीछे सफेद कपड़ा लेकर खड़ा देखा। उस समय मुझे नहीं पता था कि राजा को किसी के कहने पर मारा गया है।” उन्होंने आगे कहा, “राज घर में हर जगह गया और मासूम होने का नाटक कर रहा था। लेकिन वह पूरे समय सोनम को जानकारी दे रहा था।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ