Sonam Raghuvanshi honeymoon case latest Update: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को जमानत मिलने के बाद से शिलांग पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, आरोपियों को जमानत मिलने की खबर सुनते ही राजा रघुवंशी की मां उमा बेसुध हो गईं। राजा के विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि सोनम का भाई राजा का आरोपियों को जमानत दिलाने में मदद कर रहा है। अगर उसके भाई राजा को इंसाफ न मिला तो उनका परिवार सामूहिक आत्महत्या कर लेगा।
सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे
राजा के भाई विपिन ने शिलांग पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में अभी चार्जशीट दाखिल नहीं हुई तो 3 आरोपियों को जमानत कैसे मिल गई। हम इस मामले की सही जांच के लिए हाईकोर्ट और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। जब तक राजा के हत्यारोपियों को सजा नहीं मिलेगी, जब तक उसके भाई की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि राजा रघुवंशी मर्डर में जिन तीन आरोपियों को जमानत मिली है, उनमें लोकेंद्र तोमर, बलवीर अहिरवार और सिलोम जेम्स शामिल है।
यह भी पढ़ें : राजा से पहले था सोनम का एक और पति? दो मंगलसूत्र से उलझी राजा हत्याकांड की मिस्ट्री
सोनम के पिता ने दोनों पक्ष पर की थी बात
गौरतलब है कि इससे पहले सोनम रघुवंशी के पिता ने बेटी के दहेज में दिए गहने वापस लेने से इनकार कर दिया था तो सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने वो गहने राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी को सौंप दिए। सोनम के पिता ने दावा किया था कि उनकी बेटी बेकसूर है, जब तक वे खुद उससे बात नहीं कर लेते, तब तक उसे राजा की हत्या का दोषी नहीं ठहरा सकते। अगर सोनम दोषी निकली तो उससे सारे रिश्ते तोड़ लेंगे।
यह भी पढ़ें : सोनम हनीमून केस में नए खुलासे ने पलटी कहानी, पिता का गहने वापस लेने से इनकार, बोले-बेटी को दिया दान…
शिलांग में क्या हुआ था 23 मई के दिन?
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर गए थे। 23 मई को कपल लापता हुआ, 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ, तब अटकलें थीं कि सोनम के साथ भी कोई अनहोनी हु़ई होगी। 8 जून को जब यूपी के गाजीपुर से सोनम रघुवंशी सामने आई तो सारा केस ही बदल गया। शिलांग पुलिस के मुताबिक, सोनम ने ही अपने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य के साथ मिलकर पति को मरवाया। शुरुआती जांच के बाद सोनम और उसके साथियों को गिरफ्तार कर शिलॉन्ग जेल भेज दिया गया। अब तक पुलिस दो बार सोनम से रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है।
यह भी पढ़ें : सोनम रघुवंशी हनीमून केस में बड़ा खुलासा, ड्रग्स लेते थे सोनम-राज! विपिन बोला-थर्ड डिग्री पूछताछ हो
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
7 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines