'आरोपियों को फांसी की सजा दिलाऊंगा', राजा रघुवंशी के घर पहुंचे सोनम के भाई गोविंदा का बड़ा बयान

Raja Sonam Raghuvanshi : मेघालय के शिलॉन्ग में मध्य प्रदेश के इंदौर रहने वाले राजा रघुवंशी को मार डाला गया। राजा की पत्नी सोनम ने प्रेमी राज के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने सोनम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Sonam brother Govinda

सोनम के भाई और राजा की मां के बीच हुई मुलाकात। (IANS)

Raja Sonam Raghuvanshi : मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान राजा और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। मेघालय की पुलिस सोनम समेत सभी आरोपियों को लेकर शिलॉन्ग पहुंची। इस बीच सोनम का भाई गोविंद राजा रघुवंशी के घर पहुंचा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।

विज्ञापन

सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित राजा रघुवंशी के घर पहुंचा, जहां उसने राजा के परिजनों से मुलाकात की। सोनम के भाई गोविंद ने बंद कमरे में रघुवंशी परिवारों से बातचीत की। इसे लेकर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि गोविंद भाई ने मुझसे पहले बात की थी। उन्होंने कहा कि वह इंदौर आ रहे हैं और हमारे घर आना चाहते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

फोन पर फूट-फूटकर रो रही थी सोनम : गोविंद

गोविंद रघुवंशी ने बताया कि सोनम का जब फोन आया था तो वह फूट-फूटकर रो रही थी। कह रही थी भैया मैं यहां पर हूं। मैंने पुलिस अरेंज कर मौके पर भेजा। मेरी दो-तीन बार सोनम से उसके बाद बात हुई थी। इस केस में वकील मेरी तरफ से रहेगा और मैं इस परिवार की तरफ से रहूंगा। मैं सोनम को सजा दिलाऊंगा। मैं बोल चुका हूं कि सोनम इस मामले में गुनहगार है।

विज्ञापन

भाई गोविंद ने राजा की मां से की मुलाकात

सोनम के भाई गोविंद ने राजा की मां से मुलाकात की। इस दौरान गोविंद को पकड़कर मां रो रही है। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। गोविंद ने मां को ढांढस बधाते हुए कहा कि मैं आरोपियों को सजा दिलाऊंगा। हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मेरी बहन का राज कुशवाह से कोई अफेयर नहीं था। सोनम ने गाजीपुर से पहला फोन गोविंद रघुवंशी को ही किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ