'मैं शानदार वोटों से जीतकर आने वाला हूं', शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा

Shivraj Singh Chauhan Big Claim: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा दावा किया हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि वह शानदार वोटों से जीतकर आने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारी बहुमत के साथ भाजपा तीसरी बार सरकार बनने वाली है।

shivraj singh chauhan

Shivraj Singh Chauhan Big Claim: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चौथे चरण के साथ ही संपन्न हो गया था। हालांकि इसके बाद भी प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। सभी पार्टियों के नेता चुनाव में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। देश में लोकसभा चुनाव के 6 चरण पूरे हो गए हैं। ऐसे में इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक बड़ा बयान सामने आया है। अपने इस बयान में भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया हैं कि वह भी शानदार वोटों से जीतकर आने वाले हैं।

विज्ञापन

‘शानदार वोटों से जीतकर आने वाला हूं’

विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारी बहुमत के साथ भाजपा तीसरी बार सरकार बनने वाली है। इसके साथ ही शिवराज ने यह भी बताया कि चुनाव के बाद उनकी भूमिका क्या होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में भूमिका उनकी परमानेंट है। इसके साथ ही मेरी एक और भूमिका तय हो गई, जो सांसद की है। इसके साथ ही शिवराज ने दावा करते हुए कहा कि वह शानदार वोटों से जीतकर आने वाला हूं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सिंह भी शानदार वोटों से जीत रहे हैं।

विज्ञापन

‘400 पार नारा नहीं, वास्तविकता है’

इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने यहां भी बताया कि भाजपा को सबसे बड़ी जीत किस सीट पर मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर सीट पर रिकॉर्ड बना रही है, बाकी तो मशीनों पर है। लेकिन सभी सीटों पर भाजपा भारी अंतर से जीत रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए शानदार सफलता प्राप्त सरकार बनाने वाली है और 400 पार नारा नहीं है, वास्तविकता है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में 29 की 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ