मध्यप्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है. शहडोल संसदीय सीट से दो बार की भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और उनके पति नरेंद्र सिंह मरावी का वैवाहिक रिश्ता कानूनी तौर पर खत्म हो गया है. कोर्ट ने तलाक की अर्जी पर अंतिम मुहर लगाते हुए डिक्री पारित कर दी है. दोनों पिछले कई सालों से अलग-अलग रह रहे थे. हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी की शादी 23 नवंबर 2017 को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में हुई थी. दोनों की करीब नौ साल पुरानी शादी अब औपचारिक रूप से समाप्त हो चुकी है. दंपति की एक बेटी है, जिसका नाम गिरिशा कुमारी सिंह है और वह मां हिमाद्री सिंह के साथ ही रहती हैं.

सियासी घराने से ताल्लुक रखती हैं हिमाद्री

हिमाद्री सिंह मध्यप्रदेश के एक प्रतिष्ठित आदिवासी राजनीतिक परिवार से आती हैं. उनके पिता दलवीर सिंह कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता थे और राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके थे. वहीं उनकी मां राजेश नंदिनी सिंह कोतमा से विधायक और शहडोल से सांसद रहीं. हिमाद्री की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में हुई है. वह देश के प्रमुख युवा आदिवासी चेहरों में गिनी जाती हैं और समरकंद में आयोजित युवा सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं.

---विज्ञापन---

राघव चड्ढा का नाम पंजाब से कटा तो दिल्ली में कैसे जुड़ा? AAP के सवाल उठाने के बाद चुनाव आयोग ने दिया जवाब

सास के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं पति नरेंद्र मरावी

नरेंद्र सिंह मरावी की पृष्ठभूमि भी राजनीति से जुड़ी रही है. वे छात्र राजनीति करते हुए ABVP से उभरे और मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे. दिलचस्प बात यह है कि नरेंद्र मरावी ने 2009 के लोकसभा चुनाव में हिमाद्री की मां स्वर्गीय राजेश नंदिनी सिंह के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में भी वे पुष्पराजगढ़ से मैदान में उतरे, मगर जीत नहीं सके.

---विज्ञापन---

कांग्रेस छोड़ भाजपा में आईं और लगातार दो बार जीतीं

हिमाद्री सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से की थी और 2016 का लोकसभा उपचुनाव लड़ा था. साल 2019 में वे कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं. माना जाता है कि उन्हें भाजपा में लाने में नरेंद्र मरावी की अहम भूमिका थी. हिमाद्री ने 2019 और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में शहडोल सीट से लगातार दो बार बड़ी जीत दर्ज की. समय के साथ जहां हिमाद्री का सियासी कद बढ़ता गया, वहीं पति से उनके मतभेद गहराते गए और अंततः दोनों ने अलग होने का फैसला किया.

‘क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा शुद्ध पेट्रोल?’ एथेनॉल मिश्रण के विरोध पर बोले BJP सांसद

---विज्ञापन---