'क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा शुद्ध पेट्रोल?' एथेनॉल मिश्रण के विरोध पर बोले BJP सांसद

मध्य प्रदेश के रीवा से BJP सांसद जनार्दन मिश्रा पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण के विरोध पर भड़क गए. उन्होंने एथेनॉल मिश्रण का बचाव करते हुए तीखे अंदाज में कहा कि शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के घर से आएगा? सांसद जनार्दन मिश्रा के इस बयान के बाद अब मध्य प्रदेश की सियासत में घमासान मच गया है.

Janardan Mishra, Rewa BJP MP,
विज्ञापन

अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले रीवा से BJP सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वे पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण का विरोध करने वालों पर बुरी तरह भड़क गए. रीवा-कोलकाता-भोपाल फ्लाइट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जनार्दन मिश्रा ने मंच से ऐसा तीखा बयान दे दिया, जिसने मध्य प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है. कार्यक्रम में जब पेट्रोल में एथेनॉल मिलावट और उससे गाड़ियों को होने वाले नुकसान पर चर्चा हुई तो सांसद ने एथेनॉल मिश्रण का पुरजोर बचाव किया. विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने बेहद तल्ख लहजे में सवाल दागा- “क्या तुम्हारे बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल आएगा?” सांसद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

‘BJP को खुश ना करें…’, शशि थरूर को राहुल गांधी पर बयान को लेकर केसी वेणुगोपाल की नसीहत

Advertisment

एथेनॉल मिश्रण क्यों जरूरी? सांसद ने गणित समझाया

पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर हो रहे विरोध पर सांसद जनार्दन मिश्रा ने सवाल उठाते हुए कहा कि देश में पेट्रोल का उत्पादन सीमित है, ऐसे में एथेनॉल मिश्रण जरूरी है. देश में पेट्रोल की कमी और आयात का हवाला देते हुए सांसद ने कहा कि भारत अपनी जरूरत का केवल करीब 20 फीसदी तेल ही खुद पैदा कर पाता है. बाकी 80 फीसदी जरूरत के लिए हमें दूसरे देशों से तेल खरीदना पड़ता है. ऐसे में देश की आत्मनिर्भरता और मांग को पूरा करने के लिए पेट्रोल में एथेनॉल मिलाना बेहद जरूरी है.

गाड़ियों को नुकसान की बात को बताया अफवाह

सांसद जनार्दन मिश्रा ने उन आशंकाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल इस्तेमाल करने से गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स और मैकेनिकों का स्पष्ट मानना है कि एथेनॉल मिश्रण से वाहनों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है.

सांसद के इस विवादित और तल्ख बयान के सामने आने के बाद अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बयानबाजी तेज हो गई है. विपक्ष इसे जनता का अपमान बता रहा है, वहीं देखना होगा कि बीजेपी इस पर क्या सफाई देती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ