Indore Missing Couple: राजा रघुवंशी और सोनम का नया Video आया सामने, होटल के बाहर स्कूटी पर दिखा कपल

CCTV footage Shillong Hotel: इंदौर से हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए सोनम और राजा रघुवंशी का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों एक स्कूटी पर बैठकर होटल से जाते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस सोनम की तलाश में जुटी है।

Raja Raghuvanshi Sonam New Video

राजा रघुवंशी और सोनम। (Pic Credit-ANI

विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Sonam New Video: मध्यप्रदेश के इंदौर से शिलॉन्ग घूमने गए राजा रघुवंशी और सोनम मामले में सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। राजा का शव मिल गया है। उसका इंदौर में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। वहीं अभी तक सोनम का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एजेंसियां अभी तक तलाश में जुटी है। इस बीच राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वे स्कूटी से एक होटल पहुंचते हैं।

सीसीटीवी फुटेज में सोनम ने लाल और नीले रंग की जैकेट पहन रखी थी, जो सर्चिंग टीम को जंगल में मिली थी। जैकेट पर पुलिस को खून के निशान होन की बात भी कही थी। होटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि सोनम ने जैकेट उताकर मोपेड की डिक्की में रखा। फिर होटल में आए और स्टाफ से बात की। इसके बाद सामान रखकर होटल के बाहर चले गए। फिर स्कूटी लेकर दोनों वहां से निकल गए।

विज्ञापन

राजा और सोनम रघुवंशी की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। दोनों कपल इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंची थी। जहां पर मां कामाख्या के दर्शन किए और उसके बाद 23 मई को शिलांग रवाना हुए। 24 मई के बाद से ही दोनों का फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद परिजनों को चिंता होने लगी।

2 जून को मिला था राजा का शव

राजा रघुवंशी का शव 2 जून को शिलांग के वेइसाडोंग फॉल्स के पास रियात अरलियांग में करीब 150 फीट नीचे मिला। वहीं राजा की पत्नी सोनम की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल सोनम की तलाश में एसडीपीओ बाहु पिनहुम सिएम के नेतृत्व में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसआरटी, एफईएस के साथ सर्चिंग की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ