सोनम और राज का प्यार कैसे हुआ था शुरू? राजा की हत्या से लेकर छुपने तक का बनाया था मास्टरप्लान

Madhya Pradesh News: इंदौर की सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा का प्यार एक कारखाने से शुरू हुआ था। News24 के रिपोर्टर विपिन श्रीवास्तव ने कारखाने पर जाकर इस केस की पड़ताल की है। स्थानीय लोगों ने राज और सोनम के बारे में कुछ चौंका देने वाली बातें बताई हैं।

raja raghuvanshi and sonam, Indore News, Raj kushwaha, raja raghuvanshi murder, madhya pradesh news, latest news, राजा रघुवंशी और सोनम, इंदौर खबर, राज कुशवाहा, राजा रघुवंशी हत्याकांड, मध्य प्रदेश खबर, ताजा खबर

राजा रघुवंशी की फाइल फोटो, हत्यारोपी राज और सोनम

Madhya Pradesh News: इंदौर की सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा का प्यार एक कारखाने से शुरू हुआ था। ये कारखाना सोनम के भाई गोविंद के नाम पर रजिस्टर्ड है। दावा किया जाता है कि इसी कारखाने में राज कुशवाहा काम करता था। दोनों ने मिलकर ही राजा रघुवंशी का मर्डर प्लान बनाया और इसे अंजाम भी दिया। हत्याकांड के बाद राज कुशवाहा ने कारखाने से कुछ दूरी पर ही सोनम को ठहराया था, लेकिन मामला मीडिया में आने के बाद उसे यहां से यूपी भेज दिया।

विज्ञापन

सोनम के भाई का है कारखाना

News24 के रिपोर्टर विपिन श्रीवास्तव ने कारखाने पर जाकर इस केस की पड़ताल की है। इस पूरी पड़ताल में पता चला है कि कारखाने के बाहर फर्म का नाम और जीएसटी नंबर लिखा है। बताया जाता है कि यह गोदाम सोनम का पिता है। जीएसटी नंबर सोनम के भाई गोविंद के नाम पर रजिस्टर्ड है। सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा इसी कारखाने में काम करता था। स्थानीय लोगों ने भी बातचीत के दौरान बताया कि राज यहां काम करता था। 23 मई को भी यानी राजा के मर्डर वाले दिन राज इस कारखाने में दिखाई दिया था। इसके बाद 30 मई को भी राज को यहां देखा गया।

विज्ञापन

राजा के मर्डर के बाद सोनम को यहां छुपाया

News24 की पड़ताल में पता चला है कि राजा का मर्डर करने के बाद राज ने सोनम को कारखाने से करीब 3 किलोमीटर दूर देवास नाका के हीराबाग कॉलोनी स्थित एक लग्जरी फ्लैट में छुपा रखा था। राज और सोनम ने इस जगह को इसलिए चुना था कि वे दोनों इस क्षेत्र को अच्छी तरह से जानते थे। राजा के मर्डर का मामला पूरे देश की मीडिया में ज्यादा हाइलाइट होने के चलते राज ने किसी तरह सोनम को यहां से यूपी रवाना कर दिया। इस काम में इस हत्याकांड से जुड़े दूसरे लोगों ने भी उसका साथ दिया। वहीं बता दें कि देवास नाके के पास लासुडिया में ही गोविंद का कारखाना है, जो फिलहाल बंद है।

इस तरह सोनम और राज आए करीब

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोविंद के इस गोदाम में माईका का लैमिनेट बनता था। सोनम रघुवंशी भी यहां काम संभालती थी। सोनम के पास कारखाने में सभी कर्मचारियों की तनख्वाह से लेकर बिजनेस को संभालने की जिम्मेदारी थी। कारखाने में करीब 15 लोग काम करते थे। राज कुशवाहा यहां बिलिंग से लेकर सोनम के छोटे-मोटे काम किया करता था। इसी दौरान राज और सोनम एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों को कई बार बार एक साथ घूमते भी देखा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ