राजा रघुवंशी के परिवार ने मेघालय सरकार से मांगी माफी, पुलिस पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। परिजनों ने मेघालय पुलिस से माफी मांगी है। पत्नी सोनम पर ही हत्या का आरोप लगा है, जो गाजीपुर से पकड़ी गई है। सोनम और आरोपियों को मेघालय पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।

Sonam Raghuwanshi

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी (फाइल फोटो)

इंदौर के राजा रघुवंशी शादी के कुछ ही दिन बाद अपनी पत्नी के साथ मेघालय हनीमून मनाने पहुंचे थे, लेकिन अब उनकी पत्नी पर ही उनकी हत्या का आरोप लगा है। कई दिनों से लापता सोनम रघुवंशी आखिरकार बरामद हो गई। वहीं, राजा का शव मिजोरम की पहाड़ियों से बरामद हुआ था। जब कई दिनों तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका, तो राजा रघुवंशी के परिजनों ने मेघालय पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन अब जब हत्याकांड का खुलासा हुआ है, तो राजा के परिजनों ने माफी मांग ली है।

विज्ञापन

राजा रघुवंशी के परिजनों ने कहा कि सोनम के कारण मेघालय बदनाम हुआ है, इसके लिए हम मेघालय सरकार से हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि हमने कभी सोचा नहीं था कि जिसे बेटी बनाकर घर में लाए हैं, वही बेटे की अर्थी का कारण बन जाएगी। परिजनों ने कहा कि मेघालय पुलिस सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर इन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए।

विज्ञापन

गोविंद भी होगा शर्मिंदा

सोनम के भाई गोविंद की गिरफ्तारी पर राजा के बड़े भाई सचिन ने कहा कि गोविंद अच्छा व्यक्ति है, वह इस घटना में शामिल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि गोविंद गलत नहीं हो सकता। उसकी बहन ने जो किया है, उस पर गोविंद भी शर्मिंदा होगा।


बता दें कि मेघालय पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है, जबकि सोनम को गाजीपुर के मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां मेघालय पुलिस ने उसकी रिमांड की मांग की।

विज्ञापन

कहां से बरामद हुई सोनम?

सोनम गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर पहुंची थी, जहां से उसने अपने भाई को फोन किया था। इसके बाद उसके भाई ने ढाबा संचालक से पुलिस को इसकी सूचना देने के लिए कहा था। पुलिस ने सोनम को अपने कब्जे में लिया और फिर मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी। अब सवाल यही है कि आखिर सोनम मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची? सोनम का कहना है कि उसके पति की हत्या कर दी गई, इसके बाद क्या हुआ, उसे कुछ भी याद नहीं है। जबकि मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ही मुख्य आरोपी है और उसने किराए के गुंडों से पति की हत्या करवाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ