Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 81वां दिन, राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के महू से शुरू की पदयात्रा
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 81वां दिन है। वहीं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का आज पांचवां दिन है। आज सुबह महू से राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की। राहुल के साथ 137 यात्री पैदल चल रहे है। अभी यात्रा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में है जहां से श्रीनगर तक की दूरी करीब 1400 किमी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक 2300 किमी का सफर तय कर चुकी है।
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज पांचवें आज सुबह मध्यप्रदेश के महू के खेरदा गांव से शुरु की। भारत जोड़ो यात्रा शाम छह बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर में यात्रा के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की गई है। यात्रा मार्ग को बैनर, पोस्टर और झंडों से सजाया गया है। चिमनबाग में भी एक मंच बनाया गया है।
LIVE: #BharatJodoYatra resumes from Mhow, Madhya Pradesh. https://t.co/H5OWPn6tu2
— Congress (@INCIndia) November 27, 2022
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्यप्रदेश में है।
भारत जोड़ो यात्रा का कारवां नफरत को मिटाने, संविधान को बचाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
आज #BharatJodoYatra का कारवां दशहरा ग्राउंड मरकाम लेन से इंदौर तक का सफर तय करेगा।
आइए, आप भी हिस्सा बनिए ऐतिहासिक यात्रा का। pic.twitter.com/bnJnSVq2tc
— Congress (@INCIndia) November 27, 2022
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
राहुल गांधी नीत यात्रा इस महीने के अंत तक हिंदी भाषी राज्यों में प्रवेश करेगी। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करने से पहले यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलों में लोगों से संपर्क करते हुए 382 किमी का रास्ता तय कर चुकी। यह यात्रा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।
आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक पांच राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह मकसद पूरा हो रहा है। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: