पन्ना राज घराने की महारानी का महा ड्रामा; लोगों ने घसीटकर निकाला पुरखों के बनाए मंदिर से, फिर...
Edited By Balraj Singh

Edited By Balraj Singh

Queen Jiteshwari Devi Of Panna Royal Family, पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना में दो दिन से हंगामा मचा हुआ है। इस हंगामे की वजह यहां के राज घराने की महारानी के महा ड्रामे को बताया जा रहा है। गजब की बात तो यह है कि जिस जगह यह विवाद हुआ है, वह मंदिर महारानी जीतेश्वरी देवी के पुरखों ने बनवाया है और यहीं जब वह पूजा कर रही थीं तो उन्हें बुरी तरह घसीटकर लोगों ने मंदिर के गर्भगृह से निकाल दिया। इसके बाद मंदिर समिति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर महारानी जीतेश्वरी देवी ने खुद को एक साजिश के तहत फंसाए जाने की बात कही है। जन्माष्टमी महापर्व पर कैसे हुआ यह महा ड्रामा, आइए जानें…
दरअसल, पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी देवी गुरुवार रात करीब 12 बजे बुंदेलखंड के प्रसिद्ध जुगल किशोर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा करने पहुंची थीं। परम्परा के अनुसार राजपरिवार के पुरुष के रूप में चंवर डुलाने के लिए महारानी जीतेश्वरी देवी के बेटे को आना था। बेटे के नहीं आने की स्थिति में जीतेश्वरी देवी खुद आगे बढ़ आरती करने मंदिर के गर्भगृह में चली गईं। इसके बाद मंदिर परिसर में हो-हल्ले का माहौल पैदा हो गया।
यह भी पढ़ें: युवक की छाती पर बैठ पिलाया औरतों ने पेशाब; जूतों की माला पहना गांवभर में घुमाया, जानें क्या था कसूर
जहां तक वजह की बात है, विधवा होने के चलते महारानी जीतेश्वरी देवी को इस पूजा के लायक नहीं माना गया। बताया गया है कि जब लोगों ने जीतेश्वरी देवी को गर्भगृह में प्रवेश से रोका तो इन बातों को अनदेखा करते हुए वह अंदर घुसकर पूजा करने लग गईं और जब बाहर निकालने की कोशिश की गई तो वह फर्श पर गिर गईं। इसके बाद लोगों ने उन्हें हाथ पकड़कर घसीटते हुए बाहर निकाला। इसी बीच पुलिस ने भी कोशिश की तो जीतेश्वरी देवी ने पुलिसकर्मियों के साथ भी विवाद किया। आखिर कड़ी मशक्कत के बाद महिला पुलिसकर्मी ने मुख्य मंदिर से उन्हें बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन नेताओं को दी सलाह, बोरिया बिस्तर बांधकर बॉलीवुड चले जाना चाहिए
धारा 295A और 353 के तहत मामला दर्जइस प्रकरण के बारे में डीएसपी राजीव भदौरिया ने बताया कि जीतेश्वरी देवी के खिलाफ मंदिर समिति की शिकायत के आधार पर धारा 295A और 353 के तहत मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक महारानी जीतेश्वरी देवी पर इस घटनाक्रम के दौरान नशे में होने का भी आरोप है। पुलिस ने जीतेश्वरी देवी का मेडिकल परीक्षण कराने का भी दावा किया है।
हालांकि महारानी जीतेश्वरी देवी ने इन तमाम आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पन्ना जिले में भ्रष्टाचार के कई मामले उन्होंने बेपर्दा किए हैं, उसी के बदले साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। मंदिर में गिर जाने की बात पर महारानी जीतेश्वरी देवी ने कहा कि उन्होंने नशा कतई नहीं किया हुआ था। आरती करते वक्त पीछे कुछ रखा होने की वजह से पैर फिसला और वह गिर गई थीं। दूसरी ओर यहां एक बात और भी उल्लेखनीय है कि 2021 में भी जीतेश्वरी देवी को स्टाफ के मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: