Narsinghpur, Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023: भाजपा प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह पटेल 31 हजार वोटों से जीते

Narsinghpur Assembly Election Result 2023: नरसिंहपुर विधानसभा सीट से भाजपा के सांसद प्रह्लाद सिंह पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार लाखन सिंह पटेल को 31,310 वोटों से हरा दिया है।

Prahlad Singh Patel, Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023, Narsinghpur assembly Seat, Election Result, Madhya Pradesh News, live updates, Chunav ka result

Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023: नरसिंहपुर विधानसभा सीट से भाजपा से पांच बार के सांसद प्रह्लाद सिंह पटेल ने कांग्रेस के लाखन सिंह पटेल को 31,310 वोटों से हरा दिया है। वहीं, बात करें अगर 2018 विधानसभा चुनाव की तो, बीजेपी के जालम सिंह पटेल ने इसी सीट से 85,683 मतों के रिकॉर्ड अंतर के साथ जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बार के सांसद

प्रह्लाद सिंह पटेल वर्तमान में केंद्रीय मंत्री और दमोह से लोकसभा सांसद भी हैं। पांच बार के सांसद प्रह्लाद सिंह को बीजेपी ने नरसिंहपुर से प्रत्याशी बनाया है। प्रह्लाद सिंह बुंदेलखंड में एक बड़ा नाम है और उन्हें उमा भारती का काफी करीबी माना जाता है। वे अटल बिहारी वाजपेई सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और मोदी सरकार में भी केंद्रीय मंत्री हैं।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh Election Result Highlights : लाड़ली बहनों ने शिवराज की नैया की पार, BJP को मिला प्रचंड बहुमत

1989 में सिवनी लोकसभा से चुनाव जीता

वर्ष 1960 में नरसिंहपुर में जन्मे प्रह्लाद सिंह पटेल का शुरू से ही आरएसएस और भाजपा से जुड़ाव रहा है। वहीं, वर्ष 1989 में उन्होंने मध्य प्रदेश के सिवनी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे। इससे पहले वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी कई पदों पर रहकर कार्य कर चुके थे। प्रह्लाद सिंह छात्र राजनीति से देश की राजनीति में आए और वर्ष 1980 में उन्होंने जबलपुर गवर्नमेंट साइंस कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव जीता।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ