Madhya Pradesh Election Result Highlights : लाड़ली बहनों ने शिवराज की नैया की पार, BJP को मिला प्रचंड बहुमत

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 Result Highlights : मध्य प्रदेश में अबतक आए चुनाव परिणामों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। कांग्रेस एक बार फिर सत्ता से बाहर हो गई है।

Madhya Pradesh Result Live Update

Madhya Pradesh Result Live Update

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 Result Highlights : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अभी मतगणना चल रही है, लेकिन अबतक आए नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि एमपी में किसकी सरकार बन रही है। लाड़ली बहनों ने सीएम शिवराज की नैया पार कर दी है और उनकी झोली में मध्य प्रदेश को डाल दिया है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण बहुमत मिला है, जबकि कांग्रेस एक बार फिर सत्ता से दूर रह गई। चुनाव से जुड़े अपडेट्स देखने के लिए आप लगातार News 24 से जुड़े रहिये।  News 24 पर आप पलपल का लाइव अपडेट देख सकते हैं।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

तीन चुनाव के परिणाम पर पीएम मोदी का Tweet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की जीत पर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जनता-जनार्दन को नमन। एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि देश की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ विकास और सुशासन की राजनीति में हैं, उनका विश्वास भाजपा में है। मैं बीजेपी पर विश्वास, आशीर्वाद और स्नेह बरसाने के लिए सभी राज्यों के परिवारजनों का विशेषकर माताओं-बहनों और बेटियों का, हमारे युवा मतदाताओं का तहे दिन से धन्यवाद करता हूं।

धर्म के साथ खड़ी है बीजेपी : साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

भाजपा से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरे देश के दिलों में पीएम मोदी हैं। वे मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता के दिलों में हैं। यह हिंदुओं का देश है और रहेगा। भाजपा धर्म के साथ खड़ी है।

लाड़ली बहनों ने शिवराज के सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

मध्य प्रदेश में पार्टी की जीत पर लाड़ली बहनों ने शिवराज के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया है।

लाड़ली बहना और पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय : CM शिवराज

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं हमारी लाड़ली बहना और पीएम मोदी को यह जीत समर्पित करता हूं। हम एमपी को आगे ले जाएंगे, क्योंकि पार्टी राज्य में भारी जीत की ओर बढ़ रही है।

शिवराज ने कार्यकर्ताओं से किया यह वादा

एमपी में बीजेपी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपनी सारी गारंटी पूरी करेंगे।

जानें बीजेपी की जीत पर क्या बोले सीएम शिवराज के बेटे

एमपी में बीजेपी की बढ़त पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने कहा कि इस जीत का श्रेय पीएम मोदी, पार्टी नेतृत्व और राज्य की लाड़वी बहनों को जाता है।

कुलस्ते 13वें राउंड में भी पीछे

केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते निवास विधानसभा सीट से 3220 सीटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। 13वें राउंड की गिनती में उन्हें कुल 67135 वोट मिले हैं। वहीं, पहले नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी चैनसिंह वरकडे को कुल 70355 मत मिले हैं।

जबलपुर पश्चिम से आगे निकले राकेश सिंह

भाजपा सांसद और बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम से आगे चल रहे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय चल रहे आगे

बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय इंदौर 1 सीट से 25,921 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। छठे राउंड की गिनती के बाद उन्हें अब तक कुल 51,896 वोट मिले हैं।

दिमनी से पीछे चल रहे नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी सीट 2402 वोटों के अंदर से पीछे चल रहे हैं। 9वें राउंड की गिनती में उन्हें कुल 30791 वोट मिले हैं। वहीं, बीएसपी प्रत्याशी बलवीर सिंह दंडोतिया इस सीट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 33193 वोट मिले हैं तो वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर 12225 वोटों के साथ हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत स्थिति में है बीजेपी : पी मुरलीधर राव

एमपी विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा नेता पी मुरलीधर राव ने कहा कि शिवराज सिंह जी ने पीएम मोदी के दिशा-निर्देशों के तहत काम किया है। अब भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत स्थिति में है।

नरसिंहपुर पर आगे चल रहे प्रह्लाद सिंह पटेल

केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल 6वें राउंड की काउंटिंग के बाद 9611 वोटों से आगे चल रहे हैं. अबतक उन्हें कुल 34,629 वोट मिले हैं।

दतिया से 3 हजार वोटों से पीछे चल रहे नरोत्तम मिश्र

एमपी गृह मंत्री भाजपा उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा अपनी विधानसभा सीट दतिया से तीसरे राउंड की गिनती के बाद 2950 वोटों से पीछे चल रहे हैं। अब तक उन्हें कुल 18955 वोट मिले हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बीजेपी ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा और हमे जनता का आशीर्वाद मिला है। मैं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और धन्यवाद देता हूं। यह पार्टी की जीत है। जीत में कार्यकर्ता, पीएम मोदी की लोकप्रियता, राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। मैं बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता हूं।

कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में बनाई बढ़त

छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से पूर्व सीएम कमलनाथ 15,623 वोटों से आगे चल रहे हैं। 9वें दौर की काउंटिंग के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को कुछ 57895 वोट मिले हैं।

50 हजार वोट से आगे चल रहे शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से 50,996 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। 8वें राउंड दौर की काउंटिंग के बाद उन्हें अब तक कुल 70453 वोट मिले हैं।

सिंधिया बोले- लाड़ली बहना योजना बनी गेम चेंजर

एमपी चुनाव नतीजों पर भोपाल में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस लड्डू बना रही थी और बधाई के पोस्टर लगा रहे थे, जबकि हम चुपचाप अपना काम कर रहे थे। लाड़ली बहना योजना एक गेम-चेंजर है और इसका पूरा श्रेय शिवराज सिंह चौहान को जाता है।

भोपाल के पार्टी दफ्तर में पहुंचे अश्विनी वैष्णव

एमपी चुनाव में पार्टी की बढ़त पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भोपाल के पार्टी कार्यालय में पहुंचे और नेताओं को खिलाई मिठाई।

चुनाव रिजल्ट का अवलोकन कर रहे सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी नेता नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भोपाल में चुनाव परिणामों का अवलोकन कर रहे हैं। ECI के अनुसार, मध्य प्रदेश में 153 सीटों पर आगे चल रही है।

सभी जिलों में शांतिपूर्ण चल रही मतगणना : EC

मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि सभी 52 जिलों में समय पर मतगणना शुरू हुई। हर केंद्रों पर शांतिपूर्वक काउंटिंग चल रही है। कई राउंड हो चुके हैं। हम कई जगह जैसे मॉल, स्टेशनों के प्लेटफॉर्म और जहां लोगों की संख्या ज्यादा है वहां चुनाव परिणाम दिखा रहे हैं।

12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे कमलनाथ

पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से 12613 मतों से आगे चल रहे हैं। कमलनाथ को 40737 मत और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू को 28124 मत मिले हैं।

शिवराज ने बुधनी में बनाई भारी बढ़त

सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी सीट बुधनी से 34417 वोटों से आगे चल रहे हैं। शिवराज को 44835 वोट और विक्रम मस्तल शर्मा को 10418 वोट मिले हैं।

शिवराज ने बुधनी में बनाई भारी बढ़त

सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी सीट बुधनी से 34417 वोटों से आगे चल रहे हैं। शिवराज को 44835 वोट और विक्रम मस्तल शर्मा को 10418 वोट मिले हैं।

लाड़ली बहना ने जनता का छुआ दिल

मध्य प्रदेश में शिवराज की लाड़ली बहना योजना ने जनता का दिल छु लिया है। 'लाड़ली बहना' से BJP को एक बार फिर पावर मिली है।

जीतू पटवारी का घोड़ा पिछड़ा

चुनाव प्रचार में घोड़े में सवार होकर वोट मांगने वाले कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। राऊ सीट से जीतू पटवारी को 24638 मत और बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा को 43432 वोट मिले हैं। जीतू पटवारी 18794 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

9597 वोट से पिछड़े कुलस्ते

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते अपनी सीट निवास से पीछे चल रहे हैं। उन्हें 21732 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी चैनसिंह वरकडे को 31329 वोट मिले हैं। कुलस्ते 9597 वोट से पीछे चल रहे हैं।

एमपी में भाजपा को मिली बड़ी जीत : अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ी जीत मिली है और इसे लेकर हम पहले से ही आश्वस्त थे। मोदी जी एमपी के मन में हैं और मोदी जी के मन एमपी में हैं।

दतिया से पीछे चल रहे नरोत्तम मिश्र

एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र अपनी सीट दतिया से पिछड़ गए हैं। इलेक्शन कमीशन वेबसाइट के अनसार, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती आगे चल रहे हैं। उन्हें 15348 वोटों को मिले हैं। वहीं, नरोत्तम मिश्र को 13105 वोट मिले हैं। वे 2243 वोट से पीछे चल रहे हैं।

EC के रुझानों में BJP ने 150 का आंकड़ा छुआ

चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा ने 150 का आंकड़ा छु लिया है। बीजेपी 150, कांग्रेस 69, अन्य 3 सीटों पर आगे चल रही है।

एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी : CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी है। उन्होंने यहां सार्वजनिक रैलियां कीं और लोगों से अपील की। इसने लोगों के दिलों को छू लिया। ये रुझान उसी का परिणाम हैं। डबल इंजन की सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को ठीक से लागू किया और राज्य की योजनाओं ने भी लोगों के दिलों को छुआ। मध्य प्रदेश एक परिवार बन गया। मैंने पहले भी कहा था कि लोगों के प्यार के कारण भाजपा को शानदार बहुमत मिलेगा। हर जगह दिखाई दे रहा था।

सीएम शिवराज सिंह ने रोपा पौधा

रुझानों में बीजेपी की जीत के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधा रोपा।

पूर्व बहुमत के साथ सरकार बनाएगी BJP : CM

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय हाईकमान के नेतृत्व और संघ के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ा गया। मैंने पहले भी कहा था कि भारतीय जनता पूर्व बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याण की योजनाओं ने जनता का दिल छुआ है। हमारी पार्टी एक बार फिर पूर्व बहुमत के साथ आ रही है।

दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन राघौगढ़ से पिछड़े

गुना जिले की राघौगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह राघौगढ़ सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं, दूसरे राउंड में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे निकल गए हैं।

125-150 सीटें जीतेगी भाजपा : नरोत्तम मिश्र

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और दतिया से बीजेपी उम्मीदवार नरोत्तम मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा 125-150 सीटें जीतेगी. बीजेपी न सिर्फ एमपी में ही नहीं, बल्कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनाएगी।

इंदौर 1 सीट से कैलाश विजयवर्गीय आगे

दतिया विधानसभा सीटे से नरोत्तम मिश्रा और राऊ विधानसभा से कांग्रेस के जितू पटवारी पीछे चल रहे हैं। राऊ से भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा आगे चल रही हैं। वहीं, इंदौर 1 सीट से कैलाश विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं।

ECI के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत

ECI के शुरुआती रुझानों में एमपी बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी 133 सीटों, कांग्रेस 52 सीटों, जीजीपी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

बीजेपी 160 सीटों और कांग्रेस 67 सीटों पर आगे

एमपी रुझानों में कमल खिलता दिख रहा है। बीजेपी 160 सीटों और कांग्रेस 67 सीटों पर आगे चल रही है।

जलबपुर की सभी 8 सीटों पर पहले राउंड की मतगणना का रिजल्ट आया सामने

जबलपुर की 8 विधानसभा सीटों पर पहले राउंड के परिणाम सामने आ गए हैं। उत्तर मध्य से बीजेपी प्रत्याशी अभिलाषा पांडे 3311 से आगे चल रही हैं, जबकि कैंट में भाजपा प्रत्याशी अशोक रोहाणी 4114 वोट से,

पाटन से भाजपा प्रत्याशी सुशील तिवारी 2811 वोट से पूर्व से बीजेपी प्रत्याशी अंचल सोनकर 2258 वोट और पश्चिम से बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह आगे चल रहे हैं।

ग्वालियर में पहले राउंड की काउंटिंग में बीजेपी आगे

ग्वालियर में पहले राउंड की काउंटिंग में बीजेपी प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह को 1224 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक को 850 वोट मिले हैं।

भारी जनादेश के साथ सत्ता में आएगी बीजेपी

केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि एमपी में हमारी पार्टी भारी जनादेश के साथ सत्ता में आएगी। पहले ही मैंने कहा था कि पांच राज्यों के चुनाव में हम पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पांचों राज्यों से आ रहे रुझानों से मेरी बात सत्य साबित हो रही है।

भाजपा 152 और कांग्रेस 76 सीटों पर आगे

रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है. भाजपा 152 और कांग्रेस 76 सीटों पर आगे चल रही है।

शिवराज से मिलने पहुंचे सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे। चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा 73 सीटों पर और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे चल रही है।

सिंधिया ने दिग्विजय पर कसा तंज, जानें क्यों दी शुभकामना

एमपी में बीजेपी की बढ़त के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हम जानते थे कि जहां तक ​​मध्य प्रदेश का सवाल है, हमारी डबल इंजन सरकार की योजनाओं को देखते हुए लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ रहेगा, मैं हूं। हमें पूरा भरोसा था कि जनता का आशीर्वाद बीजेपी के साथ रहेगा और हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर कहा कि मैं उनकी बददुआ का स्वागत करता हूं और दिग्विजय सिंह को दिल से शुभकामना भी देता हूं।

कांग्रेस कार्यालय में जुटे कमलनाथ और पार्टी के अन्य नेता

भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सीएम कमलनाथ और पार्टी के अन्य नेता एकत्र हुए हैं। EC के रुझानों में 37 सीटों पर और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।

EC रुझानों में बीजेपी आगे

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा 13 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, छतरपुर के एक काउंटिंग बूथ का एक वीडियो सामने आया है।

जीतू पटवारी और कुलस्ते पीछे

शुरुआती रुझानों में CM शिवराज और कैलाश विजयवर्गीय रुझानों में आगे चल रहे हैं, बल्कि जीतू पटवारी और कुलस्ते पीछे चल रहे हैं।

भाजपा ने 136 तो कांग्रेस ने 84 सीटों पर बनाई बढ़त

रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 136 सीटों पर लीड बनाई हुई है, जबकि कांग्रेस 84 सीटों पर आगे चल रही है।

बीजेपी 140 सीट तो कांग्रेस 78 सीटों पर चल रही आगे

शुरुआती रुझानों में बीजेपी 140 सीट तो कांग्रेस 78 सीटों पर आगे चल रही है।

आधिकारिक रुझानों में भाजपा 7 सीटों और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे

आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा 7 सीटों और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे चल रही है।

दतिया से पीछे चल रहे नरोत्तम मिश्र

एमपी के सीएम शिवराज सिंह बुधनी से आगे और नरोत्तम मिश्र दतिया से पीछे चल रहे हैं।

भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, कांग्रेस पीछे

शुरुआती एक घंटे के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी 130 सीटों और कांग्रेस 88 सीटों पर आगे चल रही है।

बीजेपी रचेगी इतिहास : वीडी शर्मा

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल में मीडिया से कहा कि मुझे विश्वास है कि बीजेपी आज सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी और इतिहास रचेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास होगा।

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी ने 100 का आंकड़ा किया पार

मध्य प्रदेश के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी ने 100 का आंकड़ा पार किया है। दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर चल रही है। कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी आगे चल रही है।

कांग्रेस 113 सीटों तो बीजेपी 107 सीटों पर आगे

कांग्रेस 113 सीटों तो बीजेपी 107 सीटों पर आगे चल रही है।

शिवराज बुधनी और कमलनाथ छिंदवाड़ा से चल रहे आगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से तो पूर्व सीएम कमलनाथ अपनी सीट छिंदवाड़ा से आगे चल रहे हैं।

पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- मुझे एमपी की जनता पर विश्वास है

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा कि मैंने रुझान नहीं देखे हैं, मुझे मध्य प्रदेश की जनता पर विश्वास है कि वे अपना भविष्य सुरक्षित रखेंगे। सीटों की संख्या मत गिनिए, हम यह काम आराम करेंगे।

कांग्रेस 108 सीटों और बीजेपी 86 सीटों पर आगे

मध्य प्रदेश रुझानों में एक बार फिर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस 108 सीटों और बीजेपी 86 सीटों पर आगे चल रही है।

मध्य प्रदेश रुझानों में कांग्रेस ने सैकड़ा का आंकड़ा किया पार

Madhya Pradesh Election Result Live Update:

कांग्रेस ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 105 सीटों और बीजेपी 91 सीटों पर आगे है।

मध्य प्रदेश रुझानों में बड़ा उलटफेर

मध्य प्रदेश रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर है। बीजेपी 88 सीटों और कांग्रेस 89 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस 91 सीटों तो बीजेपी 73 सीटों पर चल रही आगे

मध्य प्रदेश में कांग्रेस 91 सीटों तो बीजेपी 73 सीटों पर आगे चल रही है।

छिंदवाड़ा के एक केंद्र में चल रही वोटों की गिनती

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक केंद्र में मतगणना की प्रक्रिया चल रही है।

157 सीटों के रुझान में कांग्रेस आगे, बीजेपी पीछे

मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 157 सीटों के रुझान आ गए हैं।157 सीटों में से कांग्रेस 83 और बीजेपी 67 सीटों पर आगे चल रही है।

डाक मतपत्रों की गिनती शुरू

छतरपुर के एक मतगणना केंद्र पर डाक मतपत्रों की गिनती के लिए बक्से खोले गए।

कांग्रेस ने 78 और बीजेपी ने 61 सीटों पर बनाई बढ़त

मध्य प्रदेश में कांग्रेस 78 सीटों और बीजेपी 61 सीटों पर आगे चल रही है। अबतक 230 में से 146 सीटों पर मतगणना के रुझान सामने आए हैं।

दिग्विजय सिंह का दावा - कांग्रेस 130 प्लस

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल में पत्रकारों से कहा कि मैंने पहले भी कहा था और आज भी कहता हूं कि कांग्रेस 130 प्लस। हमें 130 सीटें मिल रही हैं। शिवराज सिंह चौहान पर उन्होंने कहा कि न सिर्फ उनकी विदाई निश्चित है, बल्कि उनके 'अच्छे दिन' भी यहीं खत्म हो जाएंगे।

कांग्रेस 60 और बीजेपी 46 सीटों पर चल रही आगे

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए सभी केंद्रों पर वोटों की काउंटिंग चल रही है।

।

एमपी में कांग्रेस चल रही आगे

मध्य प्रदेश मतगणना में कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि भाजपा पीछे हैं।

एमपी में वोटों की गिनती शुरू

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

भोपाल में राज्य पार्टी दफ्तर के बाहर लगे बधाई के पोस्टर

चुनाव परिणाम आने से पहले भोपाल में राज्य पार्टी दफ्तर के बाहर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए बधाई के बैनर लगाए गए हैं।

राज्य में 125-150 सीटें जीतेंगे हम : नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम राज्य में 125-150 सीटें जीतेंगे। राज्य में भाजपा सरकार बनाएगी। अब बस कुछ घंटों की ही बात है।

भोपाल में धारा 144 लागू, रैली-सभा पर रोक

भोपाल में मतगणना को लेकर धारा-144 लागू है। इसके तहत 5 से अधिक लोग एक साथ एकत्रित नहीं हो सकते हैं। धरना प्रदर्शन, रैली, सभा पर रोक रहेगी। किसी भी समारोह या उत्सव में हवाई फायरिंग प्रतिबंध रहेगी। अगर कोई धारा-144 का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ धारा 188 के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

ग्वालियर जिले में 90 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

ग्वालियर जिले की 6 सीटों की वोटों की गणना MLB कॉलेज में होगी। यहां कुल 90 प्रत्याशी खड़े हैं और ईवीएम में 10 लाख 80 हजार मतदाताओं की गिनती होगी।

मतगणना में 9016 कर्मी तैनात

52 जिला मुख्यालयों पर डाक मत-पत्रों की गणना कुल 692 टेबल पर होने के लिए तैयार है। इसके लिए 9016 कर्मियों को तैनात किया गया है। कुल 5061 टेबल पर वोटों की गिनती होगी। 4369 टेबलों पर ईवीएम की मतगणना होगी।

डाक मत पत्र से डाले गए 3 लाख 90 हजार वोट

मध्य प्रदेश में कुल 3 लाख 90 हजार डाक मत पत्र डाले गए हैं। 3 लाख 4623 मत मतदान कर्मियों, 51 हजार 259 मत 80 साल से अधिक उम्र के, 12 हजार 93 मत दिव्यांगों ने डाले। आपात सेवा कर्मचारियों ने 1113 वोट डाले हैं।

भोपाल में मतगणना की तैयारी पूरी, इतने राउंड में होगी गिनती

भोपाल मतगणना स्थल पुरानी जेल पर वोटों की गिनती की तैयारी पूरी हो चुकी है। गोविंदपुरा में 19 राउंड और भोपाल उत्तर एवं नरेला में सबसे कम 16 राउंड में मतगणना होगी।

पहले डाक मत्र पत्रों की होगी गिनती

सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती शुरू होगी। गुना जिले की सभी विधानसभाओं के लिए वोटों की गिनती शुरू होने वाली है।

बीजेपी ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को किया तार-तार : जीतू पटवारी

कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार किया और जिस तरह 'तांडव' मचाया, विधायकों की मंडी बनाई, देश ने सब देखा है। जनता ने इन सभी परिस्थितियों में बेरोजगारी, महंगाई और बीमारियों का दर्द भी सहा है। उन्होंने जिस तरह की अराजकता देश में पैदा की है वह अब खत्म होने वाली है।

रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा के उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आशीर्वाद की बारिश होगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। कांग्रेस ने जनता को अपनी 62 साल की राजनीति में क्या दिया है?

एमपी में 135-137 सीटें जीतेगी कांग्रेस : पीसी शर्मा

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने भोपाल में पत्रकारों से कहा कि मध्य प्रदेश में पार्टी 135-175 सीटें जीतेगी।

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को नरसिंहपुर से बनाया उम्मीदवार

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल नरसिंहपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके खिलाफ कांग्रेस की ओर से लाखन सिंह पटेल खड़े हैं। आपको बता दें कि प्रह्लाद पटेल के छोटे भाई जालम सिंह पटेल इसी सीट से लगातार दो बार विधायक रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी सीट से लड़ रहे चुनाव

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैवा जनपद की दिमनी सीट से चुनाव मैदान में खड़े हैं. कांग्रेस की ओर से रविंद्र तोमर ने उनके खिलाफ तोल ठोंका है।

एमपी में केंद्रीय मंत्री और सांसद भी लड़ रहे विधानसभा चुनाव

इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को एमपी चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा का यह प्रयोग कितना सफल है, इसका पता वोटों की गिनती में चल जाएगा।

जनता के आशीर्वाद से शिवराज के नेतृत्व में बनेगी बीजेपी सरकार : भाजपा नेता भदौरिया

मतगणना को लेकर भाजपा नेता अरविंद सिंह भदौरिया ने भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से शिवराज के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही सिर्फ जनता के हित में खड़े थे, जबकि कांग्रेस सिर्फ खोखले दावे की ही करती है।

छिंदवाड़ा में मतगणना की चल रही तैयारी के Video आए सामने, देखें यहां

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले छिंदवाड़ा में मतगणना केंद्र पर तैयारी चल रही है। पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा के वीडियो सामने आए हैं।

बीजेपी के लिए यह ऐतिहासिक होगी जीत : प्रत्याशी कृष्णा गौर

भोपाल के गोविंदपुरा से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णा गौर ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। अब हमारा अगला लक्ष्य लोकसभा 2024 है, जिसमें सभी 29 सीटें जीतना है। कांग्रेस समझ चुकी है कि वह हार रही है। हमारे लिए यह एक ऐतिहासिक जीत होगी।

बीजेपी को 150 से ज्यादा मिलेंगी सीटें : विश्वास सारंग

मध्य प्रदेश चुनाव 2023 को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। बीजेपी को 150 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और सरकार बनेगी।

भोपाल के मतगणना केंद्र चल रही तैयारी

भोपाल में मतगणना केंद्र पर जोरशोर से तैयारी चल रही है। यहां कुछ ही देश में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

watch | Madhya Pradesh: Preparations underway at the counting centre in Bhopal as the counting of votes will begin shortly. pic.twitter.com/Qn5gCsGbiV
— ANI (@ANI) December 3, 2023

8 बजे से शुरू होगी मतगणना

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 8 बजे शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ