एमपी में बच्चे को दफनाया

नौकरी के लिए नवजात को जिंदा दफनाया, MP में कलयुगी मां-बाप की हैरान करने वाली करामात

मप्र से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। अपनी नौकरी बचाने के लिए माता-पिता ने नवजात बच्चे को जमीन में दफन कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

नौकरी बचाने के लिए बेरहम माता-पिता ने अपने ही नवजात को जिंदा दफनाया। अपनी नौकरी बचाने के लिए माता-पिता इस हद तक गिर गए कि अपने ही मासूम बच्चे को मौत के मुंह में धकेल दिया। यह कोई कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। सरकारी नौकरी बचाने के लिए एक मां-बाप ने वो कर दिया जिसकी कल्पना भी दिल दहला देती है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक सरकारी शिक्षक और उसकी पत्नी ने अपने तीन दिन के नवजात बेटे को जंगल में जिंदा दफना दिया। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बच्चा बच गया। आइए जानते हैं यह दिल दहला देने वाला मामला। 23 सितंबर छिंदवाड़ा का नंदनवाड़ी गांव सरकारी स्कूल शिक्षक बबलू डंडोलिया की पत्नी राजकुमारी ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया। उसके तीन दिन बाद दंपति ने बच्चे को मोटरसाइकिल पर जंगल ले जाकर पत्थरों के नीचे दफना दिया।

विज्ञापन

पूरी खबर जानने के लिए देखिए पूरी वीडियो….

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ