Madhya Pradesh Politics : मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले भाजपा के कुछ नेता आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हार का सामना करना पड़ा था और अब वो अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाना चाहते हैं।
इमरती देवी चाहती हैं भिंड सीट का टिकट
इन नेताओं में एक हैं इमरती देवी जिन्होंने डाबरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब उनकी नजर भिंड की लोकसभा सीट पर है जहां भाजपा की संध्या सुमन राय साल 2019 में सांसद बनी थीं। इस सीट पर इमरती देवी ने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर या मुरैना से दावेदार
प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी दतिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए थे। अब वह पार्टी आलाकमान के सामने ग्वालियर या मुरैना लोकसभा सीट से दावेदारी पेश कर सकते हैं। उन्हें पार्टी इन दोनों में से किसी एक सीट पर प्रत्याशी बना सकती है। ग्वालियर से मौजूदा सांसद विवेक शेजवलकर को इस बार टिकट मिलने की उम्मीद कम है।
भोपाल सीट पर है आलोक शर्मा की नजर
वहीं, भोपाल नॉर्थ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के आतीफ आरिक अकील के सामने हारने वाले नेता आलोक शर्मा भोपाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी आलोक शर्मा ने भोपाल से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन पार्टी ने टिकट प्रज्ञा सिंह ठाकुर को दिया था। ठाकुर ने चुनाव में जीत भी हासिल की थी।
ये भी पढ़ें: पढ़िए राजस्थान के नए मंत्रिमंडल का पूरा विश्लेषण
ये भी पढ़ें: राजस्थान में एक मंत्री ने चुनाव लड़ने से पहले ही ले ली शपथ
ये भी पढ़ें: रामनगरी अयोध्या से पीएम मोदी ने कहीं ये 10 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines