TrendingAI summitBangladesh electioniranDonald Trump

---विज्ञापन---

MP में जारी है ‘बिपरजॉय तूफान’ का असर, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: ‘बिपरजॉय’ तूफान मध्य प्रदेश में बारिश करा रहा है। प्रदेश में कल टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में तेज बारिश हुई थी। जबकि अब तूफान का असर विंध्य की तरफ हो गया है। बताया जा रहा है कि विंध्य के जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है। इन जिलों में बारिश का […]

MP Weather Update: 'बिपरजॉय' तूफान मध्य प्रदेश में बारिश करा रहा है। प्रदेश में कल टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में तेज बारिश हुई थी। जबकि अब तूफान का असर विंध्य की तरफ हो गया है। बताया जा रहा है कि विंध्य के जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि मॉनसून से पहले मध्य प्रदेश में बिपरजॉय का असर दिख रहा है। आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें सागर संभाग के जिलों के साथ गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, विदिशा, रायसेन, हरदा में भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल, रीवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। बता दें कि राजधानी भोपाल के साथ ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवाएं चलने की पूरी संभावनाएं हैं। हालांकि मौसम विभाग की माने तो 2 से 3 दिनों में मध्य प्रदेश में मॉनसून के दस्तक की संभावना है।

उमस-गर्मी से राहत

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है। जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। फिलहाल प्रदेश में लोगों को मानसून का इंतजार है। क्योंकि मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश में गर्मी का दौर खत्म होगा।


Topics:

---विज्ञापन---