MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पश्चिमी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से लगातार बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के 12 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई है, जबकि तेज आंधी और तूफान की वजह से प्रदेश के कई जिलों बिजली व्यवस्था भी बिगड़ गई।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, प्रदेश के 12 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी है। देर रात और अलसुबह राजधानी भोपाल के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक श्योपुर, गुना, राजगढ, विदिशा, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, सागर, शाजापुर, डिंडोरी, आगर-मालवा, सिवनी जिलो में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं भोपाल, सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, नर्मदापुरम एवं शहडोल संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। बता दें कि कई जिलों में आज सुबह भी बारिश हुई।
आंधी-तूफान में निकलेगा नौतपा
मौसम विभाग का कहना है कि जिस तरह से पश्चिमी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, उससे इस बार नौ-तपा बारिश और आंधी तूफान में निकलेगा। नौ-तपा में 2-3 दिन तक अभी भी बारिश आंधी का दौर जारी रहेगा। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा गर्म जिला खंडवा रहा। खंडवा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5°C दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। लेकिन उमस और चिपचिपी गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
5 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
22 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines