MP Uajjain Child Rape Survivor Story: मेरे कपड़े फाड़ दिए, मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी। उन लोगों ने मेरी मां से भी क्रूरता की…यह आपबीती उस बच्ची की है, जो करीब ढाई घंटे बिना कपड़ों के गलियों में घूमती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद को हाथ नहीं बढ़ाए। थक हार कर लड़की बीच सड़क बेहोश होकर गिर गई। किसी ने पुलिस को फोन करके बुलाया, जिन्होंने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर लड़की ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: मुझे मारते, बिना कपड़ों के रखते, कूड़े से उठा खाना देते…नाबालिग ने सुनाई मेजर दंपती के जुल्मों की दास्तां
पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली बच्ची
मध्य प्रदेश के उज्जैन में बच्ची से रेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 12 साल की बच्ची रेप के बाद खून से लथपथ हालत में बिना कपड़ों के शहर की गलियों में भटकती रही। उसने लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह अपने हाथों से शरीर को ढक रही है। लोगों से मदद की गुहार लगा रही है, लेकिन किसी को भी उसकी हालत पर तरस नहीं आया। पुलिस को लड़की महाकाल थाना क्षेत्र के बड़नगर रोड़ मुरलीपुरा के पास बेहोश मिली।
यह भी पढ़ें: अनोखी Love Story: लड़की ने लड़की की मांग में भरा सिंदूर, दुकान में शुरू हुई प्रेम कहानी
पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर हिरासत में लिया
मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट में गहरी चोटों के निशान हैं। खून अधिक बहने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि बच्ची उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। इलाके में लगे CCTV खंगालने पर बच्ची एक ऑटो ड्राइवर के साथ नजर आई थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्ची ने एक बात और बताई कि आरोपियों ने उसकी मां को भी अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए SIT का गठन किया है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
10 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines