---विज्ञापन---

अनोखी Love Story: लड़की ने लड़की की मांग में भरा सिंदूर, दुकान में शुरू हुई प्रेम कहानी

Married Woman Unique Love Marriage: एक शादीशुदा लड़की दूसरी लड़की के प्यार में पागल हो गई और अब दोनों ने शादी कर ली है। महिला ने अपने पति को छोड़ दिया और लड़की से शादी करके तस्वीर लोगों के साथ शेयर करके बताया कि आखिरकार हम दोनों एक हो गईं। अब हम दोनों साथ रहेंगी […]

---विज्ञापन---

Married Woman Unique Love Marriage: एक शादीशुदा लड़की दूसरी लड़की के प्यार में पागल हो गई और अब दोनों ने शादी कर ली है। महिला ने अपने पति को छोड़ दिया और लड़की से शादी करके तस्वीर लोगों के साथ शेयर करके बताया कि आखिरकार हम दोनों एक हो गईं। अब हम दोनों साथ रहेंगी और सुखी जीवन बिताएंगी।

बरेली के मंदिर में हुई यह शादी

मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में आने वाले एक एरिया की है, जहां 2 लड़कियों ने समलैंगिक विवाह किया है। इस शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। लड़की ने दूसरी लड़की की मांग में सिंदूर भरते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की। यह शादी बरेली के एक मंदिर में हुई, जिसके गवाह कई लोग बने।

यह भी पढ़ें: UP के लोगों के लिए खुशखबरी; ‘ओमान एयर’ जल्द कर रहा लखनऊ से मस्कट के लिए फ्लाइट शुरू

लड़की को पति ने घर से निकाला

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां अलग-अलग गांव की रहने वाली हैं। दोनों दातागंज में कपड़े की दुकान पर काम करती थीं, जहां दोनों की दोस्ती हुई। दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगा, लेकिन दोनों एक दूसरे के लिए अनोखी फिलिंग रखती थीं। वहीं शादीशुदा लड़की को उसका पति आए दिन पीटता था। उसने उसे घर से निकला दिया था।

---विज्ञापन---

लोगों ने विरोध किया, साथ भी मिला

विशेष उल्लेखनीय है कि शादीशुदा महिला इस समय गर्भवती है। जब पति ने उसे घर से निकाल दिया तो वह अपनी दोस्त के साथ ही रहने लगी थी। इस दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। शादी की तस्वीर सामने आने के बाद दातागंज में कुछ लोगों ने इस शादी का विरोध किया तो कुछ लोगों ने उनका साथ भी दिया।

यह भी पढ़ें: VIDEO: ‘मैडम ना जाओ छोड़कर…’ गाते-गाते रो पड़ी लेडी कॉन्स्टेबल; IPS अफसर ने गले लगाकर किया शांत

---विज्ञापन---

पुलिस को नहीं दी गई शिकायत

थाना दातागंज प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। समलैंगिक विवाह हुआ है, लेकिन इसकी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराएंगे। बता दें कि समलैंगिक संबंधों को 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने मान्यता दी थी, लेकिन समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं थी, इस पर फैसला अभी आना है।

First published on: Sep 27, 2023 08:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola