हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हनीमून पर गई नवविवाहिता लापता; पति बोला- मेरी बीवी ढूंढ कर ला दो, इनाम दूंगा

Marriage Fraud: एक युवक के साथ शादी में धोखा हुआ है। दरअसल शादी के 3 दिन बाद ही उसकी बीवी प्रेमी के साथ भाग गई। वह उसे लेकर हनीमून पर गया था, जहां से वह लापता हो गई। आइए जानते हैं कि आखिर कहां का और क्या मामला है?

विज्ञापन
Bride Escaped With Boyfriend From Honeymoon

MP Shivpuri Bride Escaped With Boyfriend: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गांव रामगढ़ से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना देशभर के दूल्हों या दूल्हा बनने वाले युवकों को परेशान कर सकती है। दरअसल, एक शख्स की नई नवेली दुल्हन फरार हो गया है। वह हनीमून पर गई थी और वहीं से अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

बेचारा पति उसकी तलाश में दर-दर की ठोकरे खा रहा है। उसने पत्नी को ढूंढने वाले या उसका सुराग देने वाले को इनाम देने का वादा किया है। पीड़ित ने पुलिस को पत्नी के लापता होने की शिकायत दे दी है, जिसमें उसने पत्नी का पता बताने पर 10 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है। पुलिस लापता महिला की तलाश में छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:सीने पर ऐसा टैटू बनाया, दर्ज हुई FIR; जानें इंस्टाग्राम पोस्ट ने कैसे शख्स को मुसीबत में डाला?

विज्ञापन

ढाई लाख के गहने लेकर हुई फरार

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 13 जुलाई को उसकी शादी हुई थी और 14 जुलाई को वे हनीमून के लिए निकल गए, लेकिन हनीमून पर वह सिर्फ 2 दिन साथ रही। तीसरे दिन वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने पर भी वह नहीं मिली। इस बीच सामान चेक करने पर पता चला कि वह अपने साथ शादी में मिले गहने भी ले गई, जो करीब ढाई लाख रुपये के थे।

गहने गायब होने पर वह शिकायत देने पुलिस के पास गया। पुलिस ने पूरी बात सुनने के बाद उससे लिखित शिकायत ले ली। वहीं पीड़ित ने बताया कि वह जब अपने घर वापस गया तो उसे समाज में काफी किरकिरी करानी पड़ी। नाते-रिश्तेदारों ने ताने मारे और आस-पड़ोस में भी उसकी काफी हंसाई हुई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:फंसी 215 पैसेंजरों की जान, 15000 फीट ऊंचाई पर विमान के इंजन में क्यों लगी आग? जांच में खुलासा

प्रेमी के साथ भागने का शक जताया गया

पीड़ित के अनुसार, कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले रामगढ़ गांव में वह अपने परिवार के साथ रहता है। गायत्री मंदिर में शादी हुई थी और शादी में करीब सवा लाख रुपये खर्च हुए थे। करीब ढाई लाख रुपये के गहने बीवी को शादी में मिले थे।

विज्ञापन

पीड़ित ने शक जताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भागी है, जो एक नेता के साथ काम करता है। वह JCB मशीन चलाता है। वह युवक भी लापता है। वहीं इस घटनाक्रम से उसके परिवार के मान सम्मान को ठेस पहुंची है। उसे काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी। इसलिए पीड़ित ने पुलिस से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें:15 लाख का इनाम, 30 से ज्यादा FIR; कौन है खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा? जिसका साथी NIA ने पकड़ा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola