---विज्ञापन---

15 लाख का इनाम, 30 से ज्यादा FIR; कौन है खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा? जिसका साथी NIA ने पकड़ा

Lakhbir Singh Sandhu Landa: NIA ने खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा के करीबी को गिरफ्तार किया है, जो उसके आतंकी संगठन की ओर से पंजाब में हथियारों की सप्लाई करता था। आइए जानते हैं कि लखबीर सिंह कौन है?

---विज्ञापन---

Khalistani Terrorist Lakhbir Singh Sandhu Landa: नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के हाथ आज एक बड़ी सफलता लगी है। NIA ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा के साथी को गिरफ्तार किया है।

आतंकी की पहचान बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई उर्फ बल्ली के रूप में हुई है, जिस पर घातक हथियारों की सप्लाई करने का आरोप है। NIA ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि बलजीत सिंह मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले का निवासी और उसे पंजाब से मुखबिर की सूचना पकड़ा गया।

---विज्ञापन---

 

बलजीत को 2 आतंकियों की निशानदेही पर पकड़ा

बलजीत पर हथियारों की सप्लाई करके जबरन वसूली करने के आरोप है। बलजीत मोस्ट वांटेड कनाडा में छिपकर बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह के खास लोगों में से एक है और इससे लखबीर सिंह के बारे में अहम जानकारी मिलेगी। NIA से मिली जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह गोपी और सतनाम सिंह सत्ता की निशानदेही पर बलजीत को गिरफ्तार किया गया।

---विज्ञापन---

10 जुलाई 2023 को मामला दर्ज किया गया था। बलजीत सिंह ने खालिस्तानी का प्रचार करने और भारत में आतंक फैलाने के लिए सतनाम सिंह सत्ता को हथियार उपलब्ध कराए थे। लांडा इन तीनों के जरिए भारत में खालिस्तानी और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। लखबीर सिंह लांडा को भारत ने मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया हुआ है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

लखबीर सिंह लांडा पर 15 लाख का इनाम

बता दें कि लखबीर सिंह लांडा मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी है। उस पर भारत सरकार ने फरवरी 2023 में 15 लाख का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ देश में 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। लखबीर सिंह पंजाब के तरनतारन शहर का निवासी है। आजकल वह कनाडा के अलबर्टा में छिपकर बैठा है। वह साल 2017 में ही भारत छोड़कर फरार हो गया था। लखबीर पाकिस्तान के नामी आतंकवादी हरविंदर सिंह के करीबियों में से एक है।

कनाडा जाकर लांडा खालिस्तान आतंकी संगठन BKI से जुड़ गया और भारत में आतंकी गतिविधियां अंजाम देने लगा। जुलाई 2011 में भारत के हरिके पत्तन शहर में लांडा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मर्डर केसा दर्ज किया गया। जब वह कनाडा भागा तो आखिरी केस भारत में लांडा के खिलाफ मोगा में दर्ज हुआ। लखबीर सिंह पिछले साल मोहाली में पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) हमले का मास्टरमाइंड भी है। अमृतसर में सब-इंस्पेक्टर की कार के नीचे IED इंप्लांट लगाने का मास्टरमाइंड भी लखबीर सिंह को ही बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 19, 2024 12:21 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola