MP Shahdol Road Accident (अजय अरविंद नामदेव, शहडोल): चंद घंटों में बच्चे के जन्म की खुशी गम में तब्दील हो गई। परिवार में आए नए मेहमान को देखने गए एक ही परिवार के 4 लोगो की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं 2 लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसे के बाद फरार ट्रेलर ट्रक के चालक के ऊपर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
हादसा मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले नेशनल हाईवे-43 पर हुआ। हादसे का शिकार हुए लोग जिला अस्पताल जा रहे थे। उनमें घर में आए नए मेहमान को देखने की उत्सुकता था। बच्चे को देखने के लिए ऑटो में सवार होकर चालक सहित एक ही परिवार के 6 लोग निकले। बच्चे को देखकर घर वापस लौटते समय मिश्रा क्रेसर के पास ऑटो का का एक्सीडेंट हो गया।
यह भी पढ़ें:तलवार से ताबड़तोड़ वार, लात-घूंसों से पीटने का VIDEO; बीच सड़क शिवसेना नेता पर निहंगों ने किया जानलेवा हमला
2 महिलाओं ने मौके पर तोड़ दिया दम
SP शहडोल कुमार प्रतीक ने बताया कि सड़क पार कर रही गाय को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। फिर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी और वह ऑटो को ठोकर मरते हुए 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इतना ही नहीं ऑटो को एक तरफ धकेल कर ड्राइवर अपने ट्रक को भगा ले गया। वहीं ऑटो की सवारियां निकलकर सड़क पर गिर गईं।
2 महिलाओं ने सिर में चोट लगने से मौके पर दम तोड़ दिया। 2 अन्य महिलाओं की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं ऑटो ड्राइवर और परिवार के एक अन्य सदस्य की हालत नाजुक है। हादसे की जानकारी मिलते ही ADGP डीसी सागर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर आरोप ट्रेलर ट्रक ड्राइवर का पता बताने वाले को इनाम देने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें:मन बहुत दुखी है, 121 लोग मर गए…भोले बाबा का पहला बयान आया सामने, हाथरस भगदड़ कांड के 7 अपडेट
हादसा देररात करीब साढ़े 12 हुआ था
SP के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त अमलाई के धनपुरी नंबर -3 कॉलोनी निवासी परिवार की एक मेंबर की डिलीवरी हुई है। बच्चे को देखने के लिए ऑटो ड्राइवर कुंज बिहारी त्रिपाठी, नेम चंद्र, ममता, रोशनी, बिट्टू, रिया अस्पताल जाने के लिए निकले। देर रात करीब साढ़े 12 बजे घर वापस लौटते समय ऑटो का ट्रेलर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ममता, रोशनी, बिट्टू , रिया की मौत हो गई है। कुंज बिहारी त्रिपाठी और नेम चंद्र गंभीर घायल हैं।
यह भी पढ़ें:12000 फीट ऊंचाई पर जहाज में भीषण अग्निकांड; 2 इंजन अचानक बंद होने से क्रैश हुआ, 90 लोगों की जली लाशें मिली
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
15 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
15 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
17 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
17 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
19 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
23 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines