'राजा साहब जिंदाबाद' का नारा लगते ही दिग्विजय सिंह को आया गुस्सा, मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं

mp politics digvijay singh

mp politics digvijay singh

MP Politics: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। वह लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे दिग्विजय सिंह को उस वक्त गुस्सा आ गया। जब कार्यकर्ताओं ने
‘राजा साहब जिंदाबाद’ का नारा लगाया। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

विज्ञापन

मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं है

दरअसल, ग्वालियर में एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचते ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘राजा साहब जिंदाबाद’ का नारा लगाना शुरू कर दिया। जिसे सुनते ही दिग्विजय सिंह नाराज हो गए। उन्होंने भिंड से जिला उपाध्यक्ष कल्लू राजावत को फटकार लगाते हुए कहा कि ‘कांग्रेसी हो या राजा साहब ,चल बाहर। मेरा नारा क्यों लगाते हो, मुझे ये बिल्कुल पसंद नही है।’

विज्ञापन

बता दें कि दिग्विजय सिंह ग्वालियर चंबल अंचल से उम्मीदवारी कर रहे नेताओं से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान वह नेताओं से उनका बायोडाटा कलेक्ट कर रहे थे। तभी कल्लू राजावत ने नारा लगाया था। जिस पर दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि केवल कांग्रेस जिंदाबाद का नारा लगाया जाना चाहिए।

पहले भी हो चुके हैं गुस्सा

यह कोई पहला मौका नहीं है जब दिग्विजय सिंह को ‘राजा साहब जिंदाबाद’ का नारा लगाने पर गुस्सा आया हो इससे पहले भी वह कई बार इस नारे पर नाराजगी जता चुके हैं। दिग्विजय सिंह इस वक्त साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। क्योंकि चुनाव में उनका रोल सबसे अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ