चुनावी साल में फिर उठेगा मंदसौर किसान गोलीकांड का मुद्दा, कल होगा कांग्रेस का महासम्मेलन

kamal nath in mandsaur

kamal nath in mandsaur

MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुटी है। मंदसौर में कल कांग्रेस का बड़ा सम्मलेन आयोजित होने जा रहा है। जिसमें कमलनाथ सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस का यह आयोजन मंदसौर किसान गोलीकांड की बरसी पर आयोजित किया जा रहा है। जिससे यह मुद्दा चुनावी साल में फिर सुनाई देगा।

विज्ञापन

पिपलिया मंडी में होगा आयोजन

कांग्रेस का महासम्मेलन मंदसौर की पिपलिया मंडी में आयोजित होगा। कांग्रेस के इस आयोजन को चुनावी साल में किसानों को साधने के तौर पर देखा जा रहा है। जिसमें कमलनाथ भी शामिल होंगे। मंदसौर जिले में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इस आयोजन की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

बता दें कि कल कांग्रेस के नेता मंदसौर गोलीकांड में मृतक किसानों को भी श्रद्धांजलि देंगे। इसके अलावा कमलनाथ कांग्रेस के मंडलम और सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। बता दें कि फिलहाल मंदसौर जिले में कांग्रेस के पास एक भी विधानसभा सीट नहीं है।

6 साल पहले हुआ था मंदसौर किसान गोलीकांड

बता दें कि 6 साल पहले 2017 में मंदसौर की पिपलिया मंडी में प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच जब आमना-सामना हुआ था तो फायरिंग में 6 आंदोलनकारी किसानों की मौत हो गई थी। जिसमें पांच किसानों की मौके पर ही जबकि एक किसान की अस्पताल में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद यह मुद्दा 2018 के चुनाव में खूब उछला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ