MP पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, भोपाल इंदौर के पुलिस कमिश्नर बदले
Edited By Arpit Pandey

mp police Transfer of 12 senior IPS
Edited By Arpit Pandey

mp police Transfer of 12 senior IPS
MP Police: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में आज बड़े पैमाने पर सीनियर अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। पुलिस विभाग में करीब 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। खास बात यह है कि राजधानी भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नर भी बदले गए हैं। इन सभी पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश गृह मंत्रालय की तरफ से जारी कर दिए गए हैं।
अब तक इंदौर के पुलिस कमिश्नर रहे हरिनारायण चारी मिश्र अब राजधानी भोपाल के पुलिस कमिश्नर होंगे। जबकि भोपाल के मकरंद देउस्कर को इंदौर पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा कुछ रेंज के आईजी भी बदले गए हैं। चुनाव के पहले पुलिस विभाग में हुई यह सर्जरी अहम मानी जा रही है।
BREAKING : Bhopal में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS के हुए तबादले ।#BreakingNews #Bhopal pic.twitter.com/VHLAQY14WM
— News24 MP-CG (@News24_MPCG) March 16, 2023
मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में इन पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर को राज्य में प्रशासनिक कसावट से जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्योंकि कई सीनियर अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: