MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश के रीवा में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के सिविल लाइन थाने में पदस्थ एसआई ने टीआई को गोली मार दी। घटना के बाद थाना प्रभारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं एसआई ने खुद को थाने के कमरे में बंद कर लिया है।
दोनों के बीच हुई थी कहासुनी
बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा और एस.आई. ब्रिज राज सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद एसआई ब्रजराज सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से थाना प्रभारी की छाती में गोली मार दी। जिससे थाने में हड़कंप की स्थिति बन गई। आनन-फानन में घायल थाना प्रभारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं घटना के बाद एसआई ब्रजराज सिंह ने खुद को थाना प्रभारी के कमरे में बंद कर लिया है। बताया जा रहा है कि एसआई ने दो और फायर किए हैं। लेकिन यह क्लीयर नहीं हुआ है कि उसने मिस फायर किए हैं, या फिर खुद को नुकसान पहुंचाया है। घटना की जानकारी मिलते ही रीवा पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक मौके पर पहुंचे। वहीं अस्पताल में भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
वहीं मामले में सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि थाना प्रभारी के कंधे में गोली लगी है। जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरे मामले में अभी स्षष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि एसआई सीनियर थे लेकिन वह अपने कामों की वजह से प्रमोशन नहीं ले पाए थे। जबकि थाना प्रभारी उनसे जूनियर थे। ऐसे में इस मामले में सीनियर जूनियर का मामला भी सामने आ रहा है।
ये भी देखें: MP आएगी भारत की निर्वाचन आयोग टीम…मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का बयान
(Diazepam)
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines