MP News: भोपाल के कई इलाकों में रहेगी 'बत्ती गुल', समय से निपटा लें जरूरी काम

Power Cut in Bhopal: भोपाल के कई इलाकों में रविवार (2 फरवरी) को लाइट गुल रहेगी। इन इलाकों में निर्माण के काम और रखरखाव के कामों के चलते लाइट काटने का फैसला किया गया है।

MP News
विज्ञापन

Power Cut in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 2 फरवरी को कई इलाकों में लाइट नहीं रहेगी। पिछले 4 दिनों में यह दूसरी बार है जब लाइट काटी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोपाल विद्युत बोर्ड ने बिजली कटौती के लिए अधिसूचना जारी की थी। शहर के कई इलाकों में दोपहर 2 बजे तक, तो कई इलाकों में शाम 5 बजे तक लाइट की समस्या रहेगी। इसके लिए बिजली बोर्ड ने मरम्मत के काम का हवाला दिया है। देखिए कहां पर कितनी देर तक पावर कट रहेगा।

कहां पर पावर कट?

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक जिन इलाकों में बिजली नहीं आएगी उसमें- कृषि संस्थान, डेयरी स्टेट, साक्षी ढाबा, मेंडोरा, केरवा डैम, बरखेड़ी खुर्द, संस्कार वैली स्कूल, शारदा विहार, केरवा गेस्ट हाउस और केरवा पंप का नाम शामिल है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र और उसके आसपास के कुछ हिस्सों में भी बिजली सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक प्रभावित रहेगी।

Advertisment

इसके अलावा कई इलाके ऐसे भी हैं जहां पर सुबह 9 बजे से लाइट नहीं आएगी। उसमें कोहेफिजा अस्पताल, कलेक्टोरेट रोड, माई कार शोरूम, ईदगाह फिल्टर प्लांट, जीएडी चौराहा, मेयो हॉस्पिटल, विला अपार्टमेंट, लालघाटी चौराहा, बरेला गांव, लालघाटी रोड, वीआईपी गेस्ट हाउस, ठेला रोड, कोहेफिजा अस्पताल, कलेक्टर कार्यालय, आयुक्त कार्यालय, भोपाल मोटर, लोकायुक्त कार्यालय, झिरनो का मंदिर, काला दरवाजा और एलबीएस अस्पताल के आसपास के की इलाके शामिल हैं। यहां पर दोपहर 2 बडे तक लाइट नहीं दी जाएगी।

इन इलाकों में 4 बजे तक लाइट प्रभावित

भोपाल के जिन इलाकों में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक लाइट नहीं आएगी, उनमें डीके हनी होम्स, वरुण नगर, स्वागत बंगला, सुलभ कॉम्प्लेक्स, आलोक धाम, निर्मला देवी गेट, अमर विहार और सीएचसी कोलार के आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा इससे जुड़ी किसी तरह की जानकारी चाहिए तो प्राधिकरण से जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ