भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग, भागकर बाहर निकले कर्मचारी, आग बुझाने में जुटे कर्मचारी
Edited By Arpit Pandey

fire broke out in bhopal satpura building
Edited By Arpit Pandey

fire broke out in bhopal satpura building
MP News: राजधानी भोपाल में मंत्रालय के सामने बने सतपुड़ा भवन में सोमवार की शाम के वक्त आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल पर लगी थी, जो धीरे-धीरे सातवीं मंजिल तक पहुंच गई। फिलहाल फॉयर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिशों में जुटे हैं।
सतपुड़ा भवन में आग लगने के बाद सबसे पहले सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। बिल्डिंग में उठती आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिख रहा है। जिससे आग के भीषण होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं हुई हैं। सतपुड़ा भवन में आग लगने से कई सरकारी फाइलें भी जलकर खाक हो गई हैं।
वहीं आग लगने से हड़कंप की स्थिति बन गई। फिलहाल पूरी बिल्डिंग में जगह-जगह धुआं भरा हुआ है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से बिल्डिंग को पहले ही खाली कराया गया है। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। ताकि आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।
बताया जा रहा है कि सतपुड़ा भवन में बहुत सा पुराना फर्नीचर रखा हुआ है। जिससे आग तेजी से भड़क रही है। क्योंकि पुराना फर्नीचर लकड़ी का बना हुआ है। ऐसे में आग बुझाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सतपुड़ा भवन में प्रदेश के प्रशासनिक विभाग से जुड़े बड़े अधिकारी बैठते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: