MP News: विपिन श्रीवास्तव। राजधानी भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में मध्य प्रदेश पुलिस में हाल ही में चयनित हुए 6 हजार आरक्षकों को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि ‘मैं आप सब से कहना चाहता हूं, पुलिस की वर्दी हमने पहनी है उस वर्दी की मर्यादाएं हैं। इन मर्यादाओं को कभी मत भूलना।
यह साधारण वर्दी नहीं है। ये वर्दी देश और प्रदेश की सुरक्षा की, ये वर्दी है अपराधियों को नेस्तनाबूद करने के लिए, ये वर्दी है निर्बलों को ताकत देने के लिए, ये वर्दी है अपराधियों को कुचलने के लिए और ये वर्दी है सज्जनों का उद्धार करने के लिए और उनको साथ देने के लिए; इसमें कभी कलंक मत लगने देना। इस वर्दी की इज्जत हमेशा रखना।
सीएम ने कहा कि ‘एक बात और आज कहता हूं, हमारी पूंजी है हमारा चरित्र, कई तरह के लोग हमारे आसपास आने का प्रयास करेंगे। जुए- सट्टे वाले अवैध शराब का धंधा करने वाले, गुंडे मवाली, बदमाश ये सबसे पहले कोशिश करते हैं कि अगर हमारी दोस्ती इधर हो जाए तो हमारा काम आसान हो जाएगा। मैं साफ-साफ कह रहा हूं, ऐसे लोगों से सावधान रहना, ये अपना जाल फैलाने का प्रयास करते हैं। काले धंधे इनके चलते रहे इसलिए यह अपने संबंध हर जगह बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों से हमको सावधान रहने की कोशिश करनी है।
और पढ़िए –Bihar Politics: उपेंद्र का CM नीतीश को जवाब, कहा-अपनी संतान की कसम खाकर कहें कि हम झूठ बोल रहे हैं
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1618946668136914945?s=20&t=E97QKCmCTGBuGtu1PkXi2A
आरक्षक पुलिस की नींव हैं
सीएम ने कहा कि ‘सबसे नीचे पुलिस की आंख कान और नींव आरक्षक है। बीट में रहकर काम करने वाले आरक्षक को हमेशा ये पता रहता है कि उसके क्षेत्र में क्या हो रहा है। कौन अपराधी है, गुंडा, बदमाश, अवैध काम करने वालों की जानकारी बीट के आरक्षक के पास होनी चाहिए। सबकी कुंडली आपके पास होनी चाहिए। आरक्षकों के कान, आंख खुले होने चाहिए। जुए सट्टे वाले गुंडे मवाली पुलिस से दोस्ती करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना ये अपना जाल फैलाने का प्रयास करते हैं काले धंधे चलते रहें ऐसे लोग हर जगह अपने संबंध बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना।
मप्र पुलिस का मतलब है सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल और दुष्टों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर। अपराधी कांप जाएं किसी की हिम्मत न हो कि कोई आपके क्षेत्र में अपराध करने से पहले सोचे। आम आदमी देखे तो उसे आपमें भरोसा दिखे’
‘मध्य प्रदेश पुलिस का मतलब है सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल और दुष्टों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर, अपराधी आपको देखकर कॉप जाएं। किसी की हिम्मत न हो कि वो आपके क्षेत्र में अपराध करे, ये हमारा सूत्र है देशभक्ति जनसेवा तो है ही लेकिन हम आमजन के लिए हैं इसलिए आम आदमी अगर आपको देखे तो उसके मन में ये भरोसा पैदा होना चाहिए कि ये मेरे रक्षक हैं।’
और पढ़िए –Kirodi Lal Meena: धरने पर बैठे मीणा ने सीएम पर साधा निशाना, कहा-गहलोत अपनी सरकार बचाने में लगे हैं
MP पुलिस का इतिहास गौरवशाली है
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मध्यप्रदेश पुलिस का गौरवशाली इतिहास है अगर मध्यप्रदेश में कभी डकैतों का आतंक था तो पूछ ले अपने इन वरिष्ठ अफसरों से, हमने तय किया कि मध्यप्रदेश में किसी भी कीमत पर डकैत नहीं रहेंगे। मध्यप्रदेश पुलिस के हमारे कुशल अधिकारियों के नेतृत्व ने, हमारे पुलिस के जवानों ने डकैतों के आतंक को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। डाकू या तो इस धरती पर नहीं रहे या तो आत्मसमर्पण करके जेलों में चले गए। आज कोई भी सूचीबद्ध गिरोह मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं है।’
आज एक बात मैं बहुत गंभीरता से कह रहा हूं, कभी-कभी मौका आता है जब मां अपने बेटा या बेटी से कहती है मेरे दूध की लाज रखना। आज मैं भी आपसे कह रहा हूं, जिस मां ने आपको जन्म दिया है। जिस पिता का आपने स्नेह पाया है। जो मां आप पर गर्व करती है। एक आपको जन्म देने वाली मां है और एक हमारी भारत मां है उस मां के दूध की लाज रखना।’
संबंधित खबरें
स्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 hr agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines