हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'अहमद की जगह अमर-आकाश भी हो सकता था', 'चिट्ठी आई है' पर क्यों भड़के धीरेंद्र शास्त्री?

Dhirendra Shastri On NCERT Book : मध्य प्रदेश में एनसीईआरटी की पुस्तक को लेकर बवाल मचा हुआ है। ‘चिट्ठी आई है’ पाठ पर बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि अहमद की जगह अमर-आकाश भी हो सकता था।

विज्ञापन
एनसीईआरटी की किताब पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री। (File Photo)

Bageshwar Baba Statement On NCERT Book : मध्य प्रदेश में एनसीईआरटी की तीसरी कक्षा की किताब को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाठ में लिखी चिट्ठी लव जिहाद को बढ़ावा देने वाला पाठयक्रम छापा गया है। यह देश का दुर्भाग्य है कि अगर चिट्ठी पॉठ्यक्रम सिखाने के लिए बच्चों का नाम जोड़ना ही था तो अहमद की जगह अमर भी तो हो सकता था, आकाश भी हो सकता था, अविनाश भी तो हो सकता था और आदर्श भी तो हो सकता था, अहमद ही क्यों रखा गया।

धीरेंद्र शास्त्री ने सरकार से सभी किताबों को वापस लेने की बात कही और अहमद की जगह आदर्श अवनीश को जोड़ा जाए। उन्होंने आगे कहा कि क्या प्रायोजित तरीके से हिंदुओं की बेटियों को इन अहमदों के चक्कर में पड़वाना चाहते हो? अगर नहीं तो भारत के जो सोए हुए हिंदू हैं, उनकी क्या जिम्मेदारी बनती है।

यह भी पढ़ें : किसी ने टोटका किया या कोई भूत बाधा हो… धीरेंद्र शास्त्री से जानिए छुटकारा पाने के आसान उपाय

विज्ञापन

‘सिर्फ अकेले बागेश्वर बाबा की जिम्मेदारी नहीं है’

उन्होंने आगे कहा कि एक अकेले बागेश्वर बाबा बोलने से क्या होगा। क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं है, क्या उनकी बहन बेटियां नहीं हैं, क्या उनका भारत नहीं है, क्या उनका हिंदुस्तान नहीं है, क्या उनका सनातन नहीं है, क्या उनके पूर्वजों ने इस देश में जीवन नहीं जिया तो एक अकेले बागेश्वर महाराज या दो चार हिंदुओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि भारत के 100 करोड़ हिंदुओं की यह जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 अचूक उपाय, चमक जाएगा भाग्य!

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

आपको बता दें कि यह विवाद एमपी में कक्षा 3 की पर्यावरण किताब से शुरू हुआ। इस किताब के एक पाठ ‘चिट्ठी आई है’ को लेकर एक परिजन ने शिकायत दर्ज करते हुए इस पाठ को लव जिहाद को बढ़ावा देने वाला बताया। इसे लेकर उन्होंने एनसीईआरटी के सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी को ईमेल भी भेजा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola