MP में झमाझम बरसात का दौर जारी, इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, नदी नाले उफान पर

mp weather forecast

mp monsoon update

MP Monsoon Update: एमपी में बरसात का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे प्रदेश में अगले 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी प्रदेश में आने वाले दो तीन दिनों तक तेज बारिश होने के आसार है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी भोपाल समेत नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, जबलपुर और उज्जैन संभाग के जिलों के साथ-साथ पन्ना, दमोह, सागर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा धार, इंदौर, गुना अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड और श्योपुर जिले के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। जबकि रीवा और शहडोल संभाग के जिलों और ग्वालियर, दतिया, मुरैना, डिंडौरी, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। यानि मानसून अभी पूरे प्रदेश में एक्टिव माना जा रहा है।

सर्कुलेशन सिस्टम होगा मजबूत

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में फिलहाल अभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव नजर आ रहा है। जिससे प्रदेश के कई स्थानों में तेज बारिश हो रही है। खास बात यह है कि यह सर्कुलेशन सिस्टम आगे और भी मजबूत होगा जिससे बारिश के और तेज होने के आसार हैं।

नदी नाले उफान पर

फिलहाल मध्य प्रदेश में 15 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जिससे प्रदेश में अधिकतर नदी नाले उफान पर बने हुए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। फिलहाल प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ