MP Mohan Yadav Government: मध्य प्रदेश को नए साल 2025 में जन कल्याण करने वाले चार मिशन मिलेंगे। ये युवा, महिला, किसान और गरीबों का कल्याण करेंगे। ये जनवरी में शुरू हो रही हैं। सड़कों पर लोक परिवहन की बसें भी चलेंगी। ये ट्रांसपोर्ट सेक्टर में जमे माफियाओं के दंभ को तोड़कर प्रदेश के अंतिम छोर तक जाएंगी और लोगों को आवागमन की गारंटी देंगी।
3 नई योजनाएं भी जमीन पर स्वरूप ले सकती हैं तो कुल उत्पादित दूध का 90% भाग सहकारी डेयरी प्लांट के जरिए प्रोसेस होगा। इसका भी फायदा जनता को होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। माधव नेशनल पार्क 9वां टाइगर रिजर्व बनेगा तो गांधी सागर अभयारण्य को चीते मिलेंगे। प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट आती है तो डिवीजन, जिले, तहसील और विकासखंडों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण होगा। लोगों को दूर तक यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
8 कंपनियां चलाएंगी लोक परिवहन की बसें
प्रदेश में पत्रिका ने लोक परिवहन सेवाओं की कमी को लेकर जन अभियान चलाया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में 19 सालों से बंद लोक परिवहन सेवा को शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र, यूपी समेत 7 राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन करने के बाद 8 कंपनियां गठित करने का फैसला लिया है।
इनमें सात संभाग स्तरीय और एक स्टेट होल्डिंग कंपनी होगी। ये बिजली वितरण कंपनियों की तरह काम करेंगी। ये अपने-अपने क्षेत्र में रूट से लेकर उन पर चलाई जाने वाली बसों की व्यवस्था करेंगी। निगरानी का पूरा जिम्मा इन्हीं पर होगा। इन कंपनियों को जनता की हर एक सुविधाओं का ध्यान रखना होगा।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के विकास में पूरा सहयोग देंगे इस समाज के उद्योगपति; जानिए क्या बोले मोहन यादव?
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines