MP Minister Kailash Vijayvargiya on Kamal Nath: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान से पहले नेताओं के बयान लगातार सरगर्मियां बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में एमपी सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि कमलनाथ भाजपा में आना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार के लोकसभा चुनाव में एमपी की सभी 29 सीटें जीतने जा रही हैं।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि हम इस बार छिंदवाड़ा सीट भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ बातें पब्लिकली नहीं बोली जाती। कमलनाथ भाजपा में आना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। वे क्यों नहीं आ पाए ये मैं नहीं बता सकता। हां ये बात है कि उनको लेकर चर्चा हुई थी। बता दें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ऐसी अटकलें थी कि कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में जा सकते हैं। इसके बाद जब बीजेपी में इसका विरोध होना शुरू हुआ तो ये खबरें आई कि नकुलनाथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
कांति बम अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए
बता दें कि कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा से सांसद हैं। कांग्रेस ने इस बार भी उनको यहां से प्रत्याशी बनाया है। वहीं अक्षय कांति बम को लेकर मंत्री ने कहा कि वे अपने मन से भाजपा में आए हैं। हमारी ओर से उनसे संपर्क नहीं किया गया था। वहीं उनके नामांकन वापसी को लेकर कहा कि यह उनका अपना फैसला था। उनके नामांकन वापसी से पहले हमारी उनसे बात नहीं हुई थी।
ये भी पढ़ेंः Pune Hit And Run Case: कोर्ट ने नाबालिग आरोपी के पिता समेत 3 आरोपियों को 24 तक पुलिस कस्टडी में भेजा
ये भी पढ़ेंः कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, OBC आरक्षण की सूची रद्द
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
11 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
12 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
13 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines